नौ साल की लड़की के साथ रिश्तेदार किशोर ने की घिनौनी करतूत, आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के खंदौली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नौ वर्षीय बालिका के साथ रिश्तेदार किशोर ने दुष्कर्म किया। बालिका रिश्तेदार के घर गई थी। घर लौटने पर मां को जानकारी होने पर वह शिकायत करने गई, तो दोनों परिवारों में हाथापाई भी हो गई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने घटना की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।
खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बालिका दूसरी क्लास में पढ़ती है। वो बृहस्पतिवार को अपने रिश्तेदार के घर गई थी। आरोप है कि वह उसके साथ रिश्तेदार के लड़के ने दुष्कर्म किया। शुक्रवार को दोनों परिवार एक अन्य रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे, तो बालिका अपने घर चलने की जिद करने लगी।
इस पर मां-बाप उसे अपने साथ घर लेकर चले आए। रात में उसने मां से दर्द होने की शिकायत की। इस पर उसकी मां को बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका हुई। शनिवार को वह शिकायत लेकर रिश्तेदार के यहां पहुंची, तो दोनों परिवार में कहासुनी के साथ हाथापाई हो गई।
इसके बाद बालिका को लेकर माता-पिता खंदौली थाने गए। जहां सूचना पर सीओ भी पहुंचे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेते हुए केस दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और तफ्तीश के आधार पर कार्रवाई होगी।