फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor girl raped by two young man in agra

रामलीला में छोड़ने के बहाने किशोरी को बाइक पर बैठाया, जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म

Sat, 20 Oct 2018 11:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 20 Oct 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
minor girl raped by two young man in agra
महाराष्ट्र के पुणे जिला में एक व्यक्ति और 17 वर्षीय लड़के ने दो बच्चियों से कथित तौर पर बलात्कार किया।
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम को किशोरी रामलीला देखने जा रही थी, तभी बाइक सवार दो युवकों ने रामलीला तक छोड़ देने के बहाने उसे बाइक पर बैठा लिया। 
विज्ञापन


दोनों युवक किशोरी को जंगल की ओर ले गए। आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। घर आकर किशोरी ने अपने परिजनों को बताया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

  
क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी गुरुवार की रात करीब नौ बजे रामलीला देखने पड़ोसी गांव जा रही थी। साथ में उसका पिता भी था। वो किसी परिचित से बात करने लगे, तब तक किशोरी कुछ दूर निकल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपी फरार

इसी दौरान गांव के दो युवक बाइक से निकले। किशोरी को इन युवकों ने रामलीला स्थल तक पहुंचाने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि दोनों युवक उसे जंगल की ओर लेकर चले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने पर किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। 

पुलिस ने रात में ही दोनों युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed