{"_id":"5e8c2ee08ebc3e769d0134da","slug":"minor-girl-murdered-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग: पिता ने पड़ोसी के साथ देखा तो नाबालिग बेटी को मार डाला, शव जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनर किलिंग: पिता ने पड़ोसी के साथ देखा तो नाबालिग बेटी को मार डाला, शव जलाया
Tue, 07 Apr 2020 08:03 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 07 Apr 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
बेटी की हत्या कर जलाया शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले के एक गांव में पड़ोस के किशोर के साथ देखकर पिता ने नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता ने बेटी के शव को खेत पर ले जाकर फूंक दिया और फरार हो गया।
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने चिता से जली हड्डियों और राख को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके पर फिंगर प्रिंट और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। ऑनर किलिंग के मामले में पुलिस ने परिजनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
टूंडला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति भैंसा बुग्गी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी 13 साल की बेटी बालिका इंटर कालेज में कक्षा सात की छात्रा थी। उसका पड़ोस में रहने वाले छात्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

रात को प्रेमी के घर गई थी किशोरी
साक्ष्य जुटाती फॉरेंसिक टीम
- फोटो : अमर उजाला
मामले की जानकारी पर परिजनों ने उसके घर से निकलने और छात्र से मिलने पर पर पाबंदी लगा दी। सोमवार रात तकरीबन 10 बजे छात्रा मौका पाकर पड़ोस में रहने वाले प्रेमी के घर पहुंच गई।
जानकारी पर किशोरी के परिजन भी उसके पीछे मौके पर पहुंच गए। प्रेमी के साथ बेटी को देखकर पिता अपना आपा खो बैठा और उसने बेटी को जमकर पीटा। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
बताया जा जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी पिता ने बेटी के शव को खेत पर ले जाकर फूंक दिया। घटना के बाद आरोपी पिता फरार हो गया। इधर, घटना के बाद पड़ोस में रहने वाले किशोर के परिजन भी ताला लगाकर फरार हो गए।
मृतका की मां अकेली घर पर रह गई। मंगलवार सुबह गांव के चौकीदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। ऑनर किलिंग की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत से जली हड्डियों और राख को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

फिंगर प्रिंट और फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
पुलिस ने मौके पर पड़ताल के बाद फिंगर प्रिंट टीम और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया। फिंगर प्रिंट टीम और फोरेंसिक टीम ने मृतका छात्रा के घर, उसके प्रेमी छात्र के घर एवं शव को जलाए गए स्थान से साक्ष्य जुटाए हैं। टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।
मां बार-बार बदलती रही बयान, बोलती रही बेटी मर गयी
मृतक छात्रा की मां से पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन वह कुछ भी बताने में असमर्थ थी। वह बार-बार बयान बदल रही थी। कभी एकदम शांत तो कभी रोते हुए बस बोल रही थी कि मेरी लाडली चली गई।
टूंडला थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मामला ऑनर किलिंग का है। अब तक जानकारी मिली है कि छात्रा की गला दबाकर हत्या की गई है। मामले में पुलिस मृतक छात्रा के परिजनों के विरुद्ध हत्या एवं साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य शव जलाने की रिपोर्ट दर्ज की है।