फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor girl committed suicide by hanging in etah

एटा: दुष्कर्म के बाद किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 20 Apr 2022 03:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Apr 2022 03:10 PM IST
सार

मृतका के पिता ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
minor girl committed suicide by hanging in etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के बाद किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। घर में अकेली किशोरी को देख गांव का युवक घुस आया था। मृतका के पिता ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


मृतका के पिता ने बताया कि 18 अप्रैल को उसके ससुर की मृत्यु हो गई थी। पत्नी को लेकर वह गमी में गया था। 16 वर्षीय पुत्री घर पर पशुओं की देखभाल के लिए अकेली रह गई थी। 19 अप्रैल को शाम पांच बजे घर लौटकर आए। दरवाजा अंदर से बंद था, जो खटखटाने पर भी नहीं खुला। 
विज्ञापन


इस पर भतीजा पड़ोस की छत से घर में गया। वहां देखा कि गांव का ही युवक उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान भतीजे से उसकी हाथापाई हुई। सनी भतीजे को धक्का मारते हुए दरवाजा खोलकर भागा। हम लोग भी पकड़ने के लिए उसके पीछे भागे। घर में अकेली रह गई पुत्री ने बदनामी के डर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने आरोप लगाया है कि कि मेरी पुत्री की मौत उसकी वजह से ही हुई है। थानाध्यक्ष डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए उकसाने और पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed