फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minor girl committed suicide by hanging

किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- भगवान ऐसा पिता और भाई किसी को न दें

Mon, 16 Jul 2018 07:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 16 Jul 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
Minor girl committed suicide by hanging
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के प्रकाश नगर में 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। वो काफी समय से परेशान चल रही थी। उसकी मां ने अपने पति, सास और बेटे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


आरोप है कि वो बेटी का उत्पीड़न कर रहे थे। इसी से तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। किशोरी का शव शनिवार सुबह घर में ही फंदे से लटकता मिला। 
विज्ञापन


कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें लिखा है कि मेरी मौत के जिम्मेदार पिता, भाई, दादी और बुआ हैं। इन लोगों ने मेरी जिंदगी नरक कर दी है। मां को पागल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने उसे पढ़ाया तक नहीं

भाई ने कुछ दिन पहले घर में आग लगाई दी। पिता खाने तक के लिए नहीं देता। वो चाहती है कि इन सभी को सजा मिले। उसने लिखा है कि पिता ने उसे पढ़ाया तक नहीं। उसे और उसकी मां को भूखा रखा जाता है। 

वे लोग उन्हें मार देना चाहते हैं। इसी कारण जान देने जा रही है। भगवान ऐसा पिता और बड़ा भाई किसी को न दें। इसी सुसाइड नोट के आधार पर उसकी मां ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed