फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor girl committed suicide after threatening by electricity department in etah

एटा: विद्युतकर्मियों की धमकी के बाद किशोरी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- मेरे पापा ने नहीं की बिजली चोरी

Fri, 09 Apr 2021 01:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 09 Apr 2021 01:00 PM IST
सार

  • मृतका के परिवार ने विद्युत कर्मियों पर लगाया धमकी देने का आरोप 
  • सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने मामले में दर्ज किया मुकदमा

विज्ञापन
minor girl committed suicide after threatening by electricity department in etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिजली कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसके आधार पर गुरुवार को विद्युत निगम के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सुसाइड नोट में विद्युत कर्मियों पर झूठे केस में फंसाकर पीड़ित परिजनों को जेल भेजने की धमकी का आरोप है। 

विज्ञापन


कोतवाली नगर के मोहल्ला रेवाड़ी निवासी छोटे सिंह की 17 वर्षीय पुत्री रजनी ने बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में विद्युत निगम की विजिलेंस टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। किशोरी ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट छोड़ा है। 
विज्ञापन


सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी मौत के जिम्मेदार पुलिसवाले और बिजली विभाग वाले हैं। मेरे पापा और मम्मी चोरी की लाइट नहीं जलाते, फिर भी इन बिजली वालों ने मेरे पापा पर झूठा आरोप लगाकर एफआईआर कर दी। हम बहुत गरीब हैं साहब, मेरे पापा कई बार बिजली वालों के पास गए, कोई तीन हजार मांगता है तो कोई 25 हजार, मेरे पापा बहुत परेशान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'पापा, मम्मी सॉरी...'
सुसाइड नोट में आगे लिखा है कि पापा, मम्मी सॉरी, राजकुमार भइया, तन्नू रोईयो न ठीक है। मेरे पापा का कोई कुछ मत करना प्लीज...। इसमें दो विद्युत कर्मियों के मोबाइल नंबर लिखे हुए हैं। इन्हीं अज्ञात दोनों विद्युत कर्मियों के खिलाफ मृतका के पिता ने तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 
मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि बुधवार को करीब 11 बजे विद्युत विजिलेंस टीम आई और पुत्री रजनी को धमकी दी कि तेरे पिता तो जेल जाएंगे। धमकी से परेशान होकर बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एएसपी ओपी सिंह और एडीएम विवेक मिश्रा ने कोतवाली नगर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed