{"_id":"61e419797a01133df55171bd","slug":"minor-girl-commits-suicide-after-obscene-pictures-goes-viral-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज: अश्लील तस्वीरें वायरल होने पर किशोरी ने दी जान, आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: अश्लील तस्वीरें वायरल होने पर किशोरी ने दी जान, आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sun, 16 Jan 2022 06:41 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 16 Jan 2022 06:41 PM IST
सार
मृतका के पिता ने आरोपी युवक पर किशोरी को ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया। तस्वीरें वायरल होने के बाद पीड़िता ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जिले के सोरों कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। बताया गया है कि किशोरी की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई थीं। मृतका के पिता ने एसपी से आरोपी के खिलाफ शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मृतका के पिता से मिली जानकारी के मुताबिक रवि नामक युवक ने किशोरी की अश्लील तस्वीरें दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया। उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल कर दीं। जब तस्वीरें वायरल होने की जानकारी किशोरी को हुई तो उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
किशोरी की मौत के बाद आरोपी ने डाली तस्वीरें
उस वक्त मृतका के परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया। किशोरी की मौत के बाद भी आरोपी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उसने मृतक किशोरी के नाम से बने फेसबुक अकाउंट पर भी तस्वीरें अपलोड कर दीं।
विज्ञापन
इसके बाद मृतका के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोरों कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी डीके सिसोदिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।