{"_id":"66cee343390edf176c08dcac","slug":"minor-cousins-died-who-working-in-spice-factory-in-agra-serious-allegations-against-owner-2024-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: मसाला फैक्टरी में मजदूरी कर रहे नाबालिग चचेरे भाइयों की मौत, बिलख पड़े घरवाले; संचालक पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मसाला फैक्टरी में मजदूरी कर रहे नाबालिग चचेरे भाइयों की मौत, बिलख पड़े घरवाले; संचालक पर गंभीर आरोप
Wed, 28 Aug 2024 02:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:13 PM IST
सार
ताजनगरी में मसाला फैक्टरी में मजदूरी कर रहे नाबालिग चचेरे भाइयों की मौत लिफ्ट टूटने से मौत हो गई। खबर मिली तो घरवाले बिलख पड़े। उन्होंने संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मसाला बनाने की फैक्टरी में काम कर रहे दो किशोरों की लिफ्ट टूटने से मौत हो गई। हादसे के बाद संचालक फैक्टरी में ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। खबर मिली तो घरों में चीख पुकार मच गई। रोते बिलखते पहुंचे परिजन ने फैक्टरी मालिक पर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना खंदौली थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव की है। बताते चलें कि एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के हनुमान नगर निवासी दिलीप अग्रवाल, मोहन अग्रवाल की मसाला बनाने की दो फैक्टरियां हैं। एक एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के चीनी के रोजा पर और दूसरी नंदलालपुर में अम्बे सिनेक्स इंडस्ट्रीज के नाम से स्थित है। नंदलालपुर में कई मंजिला फैक्टरी है। इसमें सामान ले जाने और लाने के लिए लिफ्ट लगी हुई है।
विज्ञापन
मंगलवार को फैक्टरी में काम कर रहे किशोर मजदूर हिमांशु पुत्र राजकुमार (15) और उसका चचेरा भाई सचिन पुत्र बंटी (15) निवासी प्रकाश नगर सामान ढो रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट टूट गई। तेज धमाके साथ लिफ्ट सीधे जमीन से जाकर टकराई। हादसे में दोनों किशोरों की मौत हो गई। घटना के बाद फैक्टरी में भगदड़ मच गई।
फैक्टरी मालिक ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। मौजूद अन्य मजदूरों ने म्रतकों के परिजन को सूचना दी। सूचना पर परिजन फैक्टरी पहुंचे। लेकिन, वहां ताला लगा था। हिमांशु के पिता राजकुमार ने बताया कि बाद में पता चला कि शवों को फैक्टरी मालिक ने एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। इसके बाद वह वहां पर पहुंचे।
परिजन का आरोप है कि दोनों किशोर चीनी के रोजा स्थित फैक्टरी में काम करते थे। मालिक आज उन्हें इस फैक्टरी में लेकर क्यों आया था ? परिजन का आरोप है कि फैक्टरी मालिक ने दोनों किशोरों की हत्या की है। बाद में हत्या को हादसा बताया जा रहा है। देर रात तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौहान ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।