फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minor Boys Gangrape with Minor Girl At Firozabad

Firozabad: लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया घिनौना काम, हालत देख उड़े  घरवालों के होश, तीन के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा  

Sun, 05 Jun 2022 06:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Jun 2022 06:15 PM IST
सार

जिले में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लड़की को घर के बाहर से जबरन उठाया गया। फिर किशोरों ने मिलकर उसके संग गैंगरेप किया। मौके पर पहुंचे परिजनों को देख आरोपा मौके से भाग गए।
 

विज्ञापन
Minor Boys Gangrape with Minor Girl At Firozabad
दुष्कर्म। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

फिरोजाबाद में  घर के बाहर सीढ़ियों पर बैठी किशोरी को जबरन ले जाकर उसके साथ दो किशोरों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी को लेकर थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


घटनाक्रम थाना दक्षिण क्षेत्र का है। पीड़िता की मां का कहना है कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री कक्षा पांच की छात्रा है। शनिवार दोपहर दो बजे करीब घर के बाहर सीढ़ियों पर बैठी थी। तभी मोहल्ले में रहने वाले तीन किशोर उसको उठाकर पड़ोसी के घर ले गए। यहां दो युवकों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घर के बाहर से किशोरी के गायब होने पर उसकी खोजबीन की गई, तो किशोरी की सहेली ने बताया कि उसे मोहल्ले में रहने वाला किशोर अपने दो साथियों के साथ जबरन उठाकर ले गया है। 

विज्ञापन

बदहवास हालत में मिली किशोरी 

परिजनों ने आरोपी के यहां पहुंचकर देखा तो किशोरी बदहवास हालत में थी। मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। तीनों किशोर मौजूद थे। पीड़िता के परिजनों ने शोरगुल किया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इस बीच आरोपी किशोर वहां से भाग गए। पीड़ित किशोरी के साथ थाने पहुंची  मां ने पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस 

 पुलिस ने पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराकर तीनों किशोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह ने बताया कि आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया  है। तीनों आरोपियों की उम्र भी 14 से 16 के बीच है। किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed