फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor boy murdered four year old girl while playing PUBG game in agra

'पबजी' खेलते हुए 11 साल के बच्चे ने कर दी चार वर्षीय मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Apr 2020 11:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Apr 2020 11:26 AM IST
सार

जैसा खेल में देख रहा था, वैसी ही नकल की, बच्ची को गर्दन पकड़कर उठा दिया था
रिश्तेदार के साथ मिलकर शव को भूसे में दबा दिया था, दोनों गिरफ्तार 

विज्ञापन
minor boy murdered four year old girl while playing PUBG game in agra
पबजी खेलते हुए बच्ची की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में 11 साल के बच्चे ने ऑनलाइन गेम पबजी खेलते हुए चार वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी। इसके बाद अपने रिश्तेदार के साथ उसका शव सरसों के तूरे (भूसे) में दबा दिया। पुलिस ने रविवार को घटना का खुलासा किया तो लोग हैरान रह गए। 
विज्ञापन


थाना अछनेरा के गांव कठवारी में दो अप्रैल की रात चार वर्षीय निम्मी की हत्या में पुलिस ने 11 साल के बच्चे और उसके रिश्तेदार सोहन को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि बच्चे ने पबजी गेम खेलने के दौरान नकल करते हुए निम्मी को गर्दन पकड़कर उठा लिया था, जिससे उसकी जान चली गई। 
विज्ञापन


बाद में रिश्तेदार के साथ मिलकर शव को सरसों के तूरे (भूसे) में दबा दिया था। मजदूरी करने वाला सोहन निम्मी के घर में किराए पर रहता है। शमसेर के ही घर में निम्मी का शव भैंसों के बाड़े में भूसे के ढेर में दबा मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पुलिस के सामने उगला जुर्म

शक के आधार पर जब पूछताछ चल रही थी तो शमसेर के घर में किराए पर रहने वाले सोहन ने कहा कि उसे कुछ जानकारी नहीं, हां.. निम्मी की चप्पल बाड़े में ही पड़ी देखी है। पुलिस को चप्पल बरामद हुई तो शक सोहन पर और बढ़ गया। 

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उससे सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि हत्या उसने नहीं, उसके 11 साल के रिश्तेदार ने की है, जो उसके साथ ही रहता है। बच्चे ने बताया कि वो सोहन के मोबाइल में पबजी गेम खेल रहा था।

गेम में दिख रहा कार्टून एक लड़की को गर्दन पकड़कर उठा रहा था। वहां निम्मी खड़ी थी। उसने उसी की गर्दन पकड़कर उठा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। उसने सोहन को बताया तो उसने शव को भूसे में छिपा दिया।

गले में डाल दिया था रस्सी का फंदा

सोहन को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। बच्चे को बाल सुधार गृह भेजा गया है। बच्चे ने बताया कि रिश्तेदार (सोहन) ने निम्मी के गले में रस्सी का फंदा डाल दिया था, ताकि पुलिस समझे कि हत्या इत्तफाक से नहीं हुई बल्कि जानबूझकर की है, इससे शक किसी और पर जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed