फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor boy climbed the tower in firozabad

फिरोजाबाद: परिजनों ने मां को किया परेशान तो विद्युत टावर पर चढ़ गया किशोर

Fri, 28 May 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 May 2021 12:07 AM IST
सार

किशोर के पिता की मौत हो चुकी है। उसका आरोप है कि परिवारवाले उसकी मां और बहन को परेशान करते हैं। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। 

विज्ञापन
minor boy climbed the tower in firozabad
टावर पर चढ़ा किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले के थाना एका क्षेत्र में पिता की मौत के बाद परिजनों द्वारा मां एवं बहनों को परेशान किए जाने पर एक किशोर टावर पर चढ़ गया। वह दो घंटे से अधिक समय तक टावर पर बैठा रहा। बाद में ग्रामीणों और पुलिस के समझाने पर नीचे उतरे किशोर ने कहा कि उसके परिजन उसे और उसकी मां-बहन को परेशान करते हैं। 

विज्ञापन


थाना एका के गांव नगला मदार निवासी कन्हैया पुत्र सत्ते आत्महत्या की धमकी देते हुए बिजली के टावर पर चढ़ गया। किशोर को टावर पर चढ़ा देख गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने किशोर को समझाने का प्रयास करने के साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों की सूचना दी। इसके बाद उक्त लाइन की बिजली काट दी गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना एका और थाना जसराना का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। मरने की धमकी दे रहे किशोर को पुलिस एवं ग्रामीणों ने समझाया। ग्रामीणों के समझाने पर किशोर नीचे आ गया। नीचे आने पर पुलिस ने पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर ने कहा उसके पिता की मौत के बाद उसके परिवार वाले उसे और उसकी मां-बहन को परेशान करते हैं। मां के साथ अभद्रता करने पर वो टावर पर चढ़ा था। सीओ (क्षेत्राधिकारी) कमलेश कुमार ने बताया कि एक किशोर टावर पर चढ़ गया था। समझा बुझाकर उसे नीचे उतार लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed