फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minor Assaulted After Being Lured Home Police Launch Hunt for Accused

दरिंदगी: घर बुलाकर किशोरी से किया गंदा काम, आरोपी हुआ फरार; पुलिस तलाश में जुटी

Wed, 06 May 2026 08:33 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 06 May 2026 08:33 AM IST
सार

आगरा के जगनेर क्षेत्र में युवक ने बहाने से किशोरी को घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन
Minor Assaulted After Being Lured Home Police Launch Hunt for Accused
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जगनेर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को युवक ने किशोरी को बहाने से घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया है कि गांव के ही एक युवक ने मंगलवार की दोपहर बहाने से बेटी को अपने घर बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती की। किसी तरह से वहां से घर आई किशोरी ने परिजन को घटना की जानकारी दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसीपी खेरागढ़ प्रीता सिंह ने बताया कि थाना जगनेर में किशोरी के साथ दुष्कर्म की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक अतुल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पीड़िता के बयान दर्ज कराने के साथ ही अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed