फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minor Allegedly Taken Away Over Refusal to Compromise in POCSO Case in Agra

Agra: पाॅक्सो केस में समझौते का दबाव, किशोरी को धमकाकर ले जाने का आरोप, आरोपी हुआ फरार

Fri, 08 May 2026 12:30 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 08 May 2026 12:30 PM IST
सार

आगरा में पाॅक्सो और छेड़छाड़ के मामले में समझौते का दबाव बनाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार किशोरी बरामद हो गई है, लेकिन आरोपी अभी फरार हैं।

विज्ञापन
Minor Allegedly Taken Away Over Refusal to Compromise in POCSO Case in Agra
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोर्ट में विचाराधीन छेड़छाड़ और पाॅक्सो एक्ट के मुकदमे में राजीनामा नहीं करने पर किशोरी को धमकाकर आरोपी ले गया। मामले में कमला नगर थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

कमला नगर थाना क्षेत्र के पीड़ित ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ वर्ष 2023 में मोहल्ले के बबलू ने छेड़छाड़ की थी। छेड़छाड़, पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने आरोपी बबलू को गिरफ्तार किया, उसे जेल भी भेजा गया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप लगाया कि जमानत पर बाहर आने के बाद से बबलू और उसका भाई दीपू राजीनामा का दबाव डाल रहे हैं। 30 अप्रैल की शाम 4 बजे बेटी बाजार गई थी। तभी आरोपी आए और बेटी को अगवा कर ले गए। बबलू भी घर से गायब है। उन्हें बेटी के साथ अनहोनी की आशंका सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश कर ली गई है। कोर्ट में दिए बयान में वह आरोपी का समर्थन कर रही है। हालांकि नाबालिग होने के कारण पुलिस ने उसे परिजन के सुपुर्द किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed