फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minor accused of beating a child after taking him hostage arrested

Agra News: बालक को बंधक बनाकर पीटने का नाबालिग आरोपी पकड़ा

Sun, 11 May 2025 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 11 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Minor accused of beating a child after taking him hostage arrested
भोगांव। घर में अकेले 6 वर्षीय बालक के हाथ-पैर बांध कर पीटने व गले से सोने की हाय व अन्य जेवर ले जाने वाले नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शनिवार को उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। वहां से बाल सुधार गृह भेजा गया है। थाना क्षेत्र के गांव शिवपालपुर निवासी नागेंद्र ने शुक्रवार को थाने में केस दर्ज कराया था। बताया कि 7 मई को भाभी पूजा मायके शादी में गई थीं। तभी घर में अकेले छह वर्षीय भतीजे गगन को पड़ोसी के एक रिश्तेदार ने पकड़ लिया। आरोपी के साथ एक साथी भी था। भतीजे के हाथ-पैर बांध कर उसे पीटा और घर से 25 हजार रुपये की नकदी लूट ली। भतीजे को मक्का के खेत में ले जाकर उसके गले में पड़ी सोने की तीन हाय, हाथ का कड़ा, खडुआ लेकर भाग गए। तलाश के दौरान बालक घायल अवस्था में पड़ा मिला था। बालक का उपचार मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है। शनिवार को पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को रकरी मोड़ के पास से हिरासत में लिया। नाबालिग होने के चलते उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी नाबालिग है। जिस वजह से उसे किशोर न्याय बोर्ड ले जाया गया। वहां से उसे बाल सुधार गृह जनपद फर्रुखाबाद भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed