{"_id":"604badbd8ebc3e59077722dc","slug":"minister-swami-prasad-maurya-targets-akhilesh-yadav-over-moradabad-incident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद की घटना पर बोले स्वामी प्रसाद मौर्य: अखिलेश ने ताजा कीं सपा के 'गुंडाराज' की यादें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद की घटना पर बोले स्वामी प्रसाद मौर्य: अखिलेश ने ताजा कीं सपा के 'गुंडाराज' की यादें
Sat, 13 Mar 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुरादाबाद में हुई घटना को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा के शासन में गुंडाराज हमेशा रहा है। मुरादाबाद में पत्रकारों को पीटना उनके लिए कोई नई बात नहीं है। अखिलेश यादव ने गुंडाराज की यादें एक बार फिर ताजा करा दीं। आने वाले समय में जनता उनको सबक सिखाने का काम करेगी।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य शुक्रवार को फिरोजाबाद पहुंचे थे। मुरादाबाद में पत्रकारों को पीटने की घटना के सवाल पर उन्होंने कहा कि सपा ने अपने चरित्र के अनुरूप काम किया है। इस घटना के बाद लोगों को सपा के गुंडाराज की याद आ गई है। क्योंकि सड़क पर मारपीट करना, बहन-बेटियों की इज्जत लूटना उनका काम बन गया था। इसी कारण आज समाजवादी पार्टी का बंटाधार हो रहा है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घायल होने के सवाल पर मौर्य ने कहा कि वह हादसा था। यदि वह विपक्ष पर हमले का आरोप लगाएं तो वह मुख्यमंत्री हैं। यदि मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं तो फिर वहां की जनता क्या सुरक्षित रहेगी। किसानों के पश्चिम बंगाल में रैली किए जाने पर कहा कि भाजपा के साथ पूरे देश का किसान है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश में लोकतंत्र के खत्म होने के सवाल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश में लोकतंत्र आज भी है, लेकिन कांग्रेस जरूर खत्म हो गई है। पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की महंगाई के सवाल पर कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत बढ़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आमजन से जुड़े मामलों में काफी संवेदनशील हैं। वह निश्चित ही कुछ न कुछ हल निकालेंगे।
श्रमिक परिवारों के बेटे-बेटियों को बांटीं साइकिलें
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भवन सन्निर्माण कर्मकार योजना के तहत आगरा मंडल के 12740 लाभार्थियों को 10 करोड़ 41 लाख 69 हजार रुपये से अधिक धनराशि के लाभ से लाभान्वित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइकिल व शादी के लिए अनुदान दिया गया।
शहर के पीडी जैन इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पिछले वर्ष ही श्रमिकों की बेटियों की शादी कराने की योजना शुरू की गई थी।
उन्होंने कहा कि 18 मार्च को लखनऊ में 3500 श्रमिक परिवारों की बेटियों की शादी का समारोह होगा। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। श्रमिकों के बच्चे भविष्य में इंजीनियर, एसडीएम, प्रोफेसर, डीएम बनें, इसके लिए सरकार योजनाएं चला रही है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।