{"_id":"5bdb06a0bdec226947535498","slug":"minister-of-state-for-railways-manoj-sinha-agra-visit-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेल राज्य मंत्री के दौरे के लिए एक दिन में बदल गई कैंट स्टेशन की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल राज्य मंत्री के दौरे के लिए एक दिन में बदल गई कैंट स्टेशन की सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा आज आगरा आएंगे। उनके दौरे के मद्देनजर आगरा कैंट स्टेशन को चमकाने लगा है। गुरुवार को साफ सफाई के साथ ही खराब पड़ी एलईडी स्क्रीन को ठीक किया गया। प्लेटफार्म एक पर खराब पत्थर बदलने का काम भी चलता रहा।
रेल मंत्री शहर के कोठी मीना बाजार में चल रहे कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आ रहे हैं। वो सुबह 11:10 बजे समता एक्सप्रेस से आगरा कैंट स्टेशन पर उतरेंगे। इस दौरान वो स्टेशन का निरीक्षण कर सकते हैं। ऐसे में स्टेशन के हर प्लेटफार्म पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
टूटी पड़ी कुर्सी और बेंच बदली गईं। पानी, बिजली समेत अन्य समस्याओं का समाधान किया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेल मंत्री का स्टेशन पर कोई कार्यक्रम नहीं है, वो शहर में कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आ रहे हैं।

एमएसएमई की प्रदर्शनी में भाग लेंगे
मिनिस्ट्री ऑफ एमएसएमई एवं केनरा बैंक व अग्रणी बैंक आगरा की ओर से कोठी मीना बाजार में आयोजित प्रदर्शनी ‘एमएसएमई सहयोग एवं संपर्क ’ में दो नवंबर को दोपहर दो बजे रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा एवं उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान जीएसटी की जानकारी, समाधान के लिए मंडल में वार्ता होगी।
स्टेशन पर उड़ता रहा धुआं
कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर फर्श के पत्थर बदलवाने के लिए जनरेटर चलाकर धुआं उड़ाया गया। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। कई दिनों से जनरेटर चलाकर धुआं फैलाया जा रहा है, लेकिन रेलवे अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया है।