फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minister manoj sinha says government working to promote small industries

ताजनगरी में केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा- आगरा के लघु उद्योगों को जल्द मिलेगी संजीवनी

Fri, 02 Nov 2018 05:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 02 Nov 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
minister manoj sinha says government working to promote small industries
कार्यक्रम को संबोधित करते रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय संचार एवं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि छोटे उद्योगों को संजीवनी देने के लिए आगरा को ‘सहयोग एवं संपर्क’ कार्यक्रम के क्लस्टर में शामिल किया गया है। इससे आगरा आर्थिक रूप से विकसित होगा। बड़ी मात्रा में रोजगार मिलेगा और नई फैक्ट्रियां लगेंगी। कुटीर उद्योगों को पंख लगेंगे।
विज्ञापन


सिन्हा शुक्रवार को कोठी मीना बाजार मैदान में आयोजित सूक्ष्म, लघु, एवं मध्यम उद्यम(एमएसएमई) के  ‘सहयोग एवं संपर्क’ कार्यक्रम में विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 59 मिनट में ऋण स्वीकृत हो सकेगा। अब छोटे उद्यमियों को बैंकों की दौड़ नहीं लगानी होगी। 
विज्ञापन


सिन्हा ने कहा कि साढ़े चार साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री ने कार्य संस्कृति को बदला है। सरकार ने लोगों के जीवन में बदलाव किया है। इ्सका उद्देश्य कलस्टर विकसित करके कठिनाइयों को दूूर करना है। सरकार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर फोकस कर रही है। एमएसएमई देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में हैं ये उद्योग

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि लघु उद्योगों की देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका है। आगरा में डीजल पंपसेट, प्लास्टिक, सर्जिकल उपकरण, कांच, मोटर, फर्नीचर, जूता, पेठा समेत कई व्यवसाय हैं। 

आगरा में ताजमहल को लेकर पर्यावरण मंत्रालय के निर्देशों के बाद भी उद्योगों को राहत देने का काम राज्य सरकार कर रही है। ताज की रक्षा के साथ ही उद्योगों को अच्छा वातावरण देना है। वन डिस्ट्रिक, वन प्रोडक्ट योजना पर भी काम किया जा रहा है। 

अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन एवं सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि आगरा में लेदर समेत कई व्यवसाय हैं। छोटे और कुटीर उद्योग देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इसमें बैंकों की भूमिका भी खास है।

हर वर्ग के लिए योजनाएं

महापौर नवीन जैन ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग के लिए योजनाएं शुरू की हैं। उज्ज्वला योजना में गरीबों के घर में गैस के चूल्हे जल रहे हैं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर एस आहलूवालिया, विधायक रामप्रताप सिंह व डॉ. जीएस धर्मेश, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे आदि मौजूद रहे। 

जेम समेत कई योजनाओं की दी जानकारी
कार्यक्रम में भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव सुनील कुमार ने उद्योगों की कठिनाइयों का जिक्र किया। कहा कि अब लोन आसानी से मिल सकेगा। इसके अलावा जेम पोर्टल की खूबियां बताई। कहा कि इससे सर्विस प्रोवाइडर भी जुड़ रहे हैं। छोटे उद्यमियों के लिए इस पोर्टल से व्यापार करना आसान हो गया है। 

वाणिज्य विभाग के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी एके जैन ने बताया कि जेम पोर्टल की ट्रेनिंग दी जाएगी। अग्रणी बैंक प्रबंधक वीके सिंह ने बताया कि जिले में 38 बैंकों की 520 शाखाएं हैं। बैंक प्रशासन उद्यमियों को सहूलियतें दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed