फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minister in charge of development plans of 1291.73 lakhs inaugurated, foundation stone laid

1291.73 लाख की विकास योजनाओं का प्रभारी मंत्री ने किया लोकार्पण,शिलान्यास

Thu, 11 Nov 2021 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Minister in charge of development plans of 1291.73 lakhs inaugurated, foundation stone laid
पुलिस लाइन में स्वयं सहायता समूह की महिला को चेक प्रदान करते प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ म? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। प्रदेश के ग्राम्य विकास विभाग, समग्र विकास और जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह ने शिकोहाबाद में 46 लाख रुपये की लागत से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्थापित आर्क चिप्स फैक्टरी का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को चाबी सौंपी। उन्होंने कहा कि हमारी बहनों का कार्य सराहनीय है। चिप्स की बिक्री जिले से बाहर कराई जाएगी। इसी क्रम में प्रभारी मंत्री ने पुलिस लाइन में 1291.73 लाख रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने को लाभार्थियों को आवास की चाबी और दिव्यांगों को ट्राई-साइकिलें प्रदान कीं।
विज्ञापन

शिकोहाबाद के दिखतौली गांव में स्थापित आर्क चिप्स फैक्टरी का प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह ने फीताकाट कर उद्घाटन किया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को फैक्टरी की चाबू सौंपते हुए इसे शिखर पर पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं की चिंता की और घरों में शौचालय, उज्ज्वला योजना से रसोई गैस देकर सुरक्षा प्रदान की। सीडीओ चर्चित गौड़ एवं उपायुक्त एनआरएलएम राजेश कुरील के अथक प्रयासों से महिलाओं ने अंशदान देकर चिप्स फैक्टरी स्थापित की है, जो अद्वितीय उदाहरण है।
विज्ञापन

इससे जिले की 800 महिलाओं को स्वरोजगार तो मिलेगा। इसके साथ ही आंगनाबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से उत्पाद की बिक्री की जाएगी।
इसके बाद प्रभारी मंत्री ने पुलिस लाइन प्रांगण में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन, जन चौपाल एवं लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत की। यहां उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि 2022 में आप सभी माता-बहनें मिलकर प्रदेश में कमल खिलाने का काम करेंगी। सांसद चंद्रसेन जादौन ने कहा जनहित के कार्य भाजपा शासन में हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर विधायक मनीष असीजा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए पूछा कि आपको मोबाइल मिला है। कुछ ने न में हाथ हिलाया तो विधायक बोले कि जिन्हें नहीं मिला उनको भी मिलेगा। शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल, डीडीओ महेंद्र सिंह, पीडी प्रदीप कुमार पांडेय, डीडी कृषि डॉ. हंसराज ने बुके भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया। संचालन श्रीकिशन शर्मा ने किया। जसराना विधायक पप्पू लोधी, टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर, सुनील शर्मा, आनंद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

अमेजॉन सहित अन्य कंपनियों से करेंगे बात: प्रभारी मंत्री
जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह ने कहा कि शिकोहाबाद में महिलाओं के समूह द्वारा 46 लाख रुपये की लागत से स्थापित आर्क चिप्स फैक्टरी के चिप्स को सप्लाई करने के लिए अमेजॉन कंपनी के प्रतिनिधियों से बात करेंगे। इससे चिप्स की सप्लाई जिले के साथ बाहर भी हो सकेगी। देश के हवाई अड्डों के साथ ही बड़े सेल कंपनी के प्रतिनिधियों से भी बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed