{"_id":"5e1c348c8ebc3e87ec800dd6","slug":"minister-giriraj-singh-gave-statement-on-deepika-padukone-jnu-issue-in-mathur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीपिका पादुकोण के जेएनयू में जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सेलिब्रिटीज को दी यह सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपिका पादुकोण के जेएनयू में जाने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सेलिब्रिटीज को दी यह सलाह
Tue, 14 Jan 2020 09:43 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 14 Jan 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिर्राज सिंह ने दी सेलिब्रिटीज को सलाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) जाने पर सियासी बयानबाजी थम नहीं रही है। कुछ नेताओं ने दीपिका का समर्थन किया तो किसी ने सलाह दी। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी इस मुद्दे पर बयान दिया है।
दो दिन के दौरे पर मथुरा आए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जेएनयू में आतंकवादियों की बरसी मनाई जाती है। भारत विरोधी नारे लगाए जाते हैं। ऐसे स्थान पर किसी भी सेलीब्रिटी को जाने से पहले सोचना चाहिए कि वहां जाया जाए या नहीं।
केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को मथुरा स्थित वेटनरी विश्वविद्यालय के डेयरी फॉर्म में ऑटोमेटिक मिल्क प्लांट का शुभारंभ किया। यह देश का पहला प्लांट है, जिसमें बकरी के दूध से उत्पाद बनेंगे।

'स्थानीय संशाधनों से हो गांव-गरीब का विकास'
कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गांव गरीब का विकास स्थानीय संशाधनों से हो, हम देश में ऐसा माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका संकल्प है कि वर्ष 2020-21 तक दो जानवरों से किसान की आय तीन लाख वार्षिक हो जाए।
उन्होंने कहा कि किसान के समृद्ध होने पर गांव का विकास होगा तो देश विकसित होगा। और किसान तब उठेगा जब कृषि लागत कम होगी। इंटीग्रेटेड फार्मिंग को लेकर मंत्री ने कहा कि इसका एक मॉडल बरेली में बनाया गया है। दूसरा मॉडल मथुरा में बन रहा है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को बरसाना के गांव चिकसौली स्थित माताजी गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने गो पालकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आने वाला कल उनके लिए उज्ज्वल है।