फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minister Asim Arun inaugurated the badminton tournament in Agra

Agra: राज्यमंत्री असीम अरुण ने किया बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ, कहा- सरकार का खेल सुविधाएं बढ़ाने पर जोर

Thu, 30 Jun 2022 11:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Jun 2022 11:16 PM IST
सार

राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दे रही है, जिससे बेहतर खिलाड़ी तैयार हो सकें। कोशिश है कि लगातार बडे़ आयोजन होते रहें।

विज्ञापन
Minister Asim Arun inaugurated the badminton tournament in Agra
बैडमिंटन खिलाड़ियों से मिलते राज्यमंत्री असीम अरुण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को योनेक्स सनराइज विजय शर्मा मेमोरियल उत्तर प्रदेश ईस्ट जोन बैडमिंटन सेलेक्शन टूर्नामेंट शुरू हुआ। समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। टूर्नामेंट में प्रदेशभर के 700 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दे रही है, जिससे बेहतर खिलाड़ी तैयार हो सकें। कोशिश है कि लगातार बडे़ आयोजन होते रहें। इस तरह के आयोजन से बैडमिंटन की लोकप्रियता भी बढे़गी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जहां एक ओर एक्सप्रेसवे बन रहें तो दूसरी ओर गरीब कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं।

विज्ञापन

टूर्नामेंट में खेले जाएंगे 1200 मैच 

पहले दिन सीनियर और जूनियर वर्ग में खेले गए मुकाबलों में अपने-अपने वर्गों में राष्ट्रीय रैंकिंग में पहले नंबर पर चल रहे सभी खिलाड़ियों ने जीत के साथ शुरुआत की। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद शीतलानी ने बताया कि चार दिन तक हर रोज 17 घंटे तक सात कोर्टों पर मैच चलेंगे। टूर्नामेंट में लगभग 1200 मैच खेले जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


टूर्नामेंट की अध्यक्ष वीना लवानियां ने बताया कि प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए टूर्नामेंट इसलिए खास है क्योंकि यहां से ईस्ट जोन इंटर स्टेट जोनल चैंपियनशिप के लिए यूपी बैडमिंटन टीम का चयन किया जाएगा। इसके लिए संघ के नियुक्त किए गए चयनकर्ता भी आगरा पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed