फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mining mafia tried to run sand laden tractor trolley on police police chased and caught two drivers In Agra

Agra: खनन माफिया ने पुलिस पर बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने की कोशिश की, दो चालकों को दौड़ाकर पकड़ा

Wed, 22 Mar 2023 08:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Mar 2023 08:59 PM IST
सार

आगरा में खनन माफिया ने पुलिस पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने की कोशिश की। दोनों अवैध खनन करके बालू लादकर जा रहे थे। पुलिस द्वारा रोकने पर उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने दो चालकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। 

विज्ञापन
mining mafia tried to run sand laden tractor trolley on police police chased and caught two drivers In Agra
गैंगस्टर का हवाला एजेंट गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में खनन माफिया ने पुलिस पर बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए दो चालकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपी अवैध खनन में संलिप्त है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


घटना जगनेर थाना क्षेत्र की है। थानाध्यक्ष ईश्वर तोमर ने बताया कि राजस्थान से अवैध खनन करके बालू लादकर ट्रैक्टर-ट्रॉली आने की सूचना मिली थी। इस पर बुधवार की सुबह करीब सात बजे पुलिस ने भवनई पुल के समीप वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान जगनेर-भवनई मार्ग पर दो ट्रैक्टर आते दिखाई दिए। इस पर चालकों को रोकने का प्रयास किया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- रिटायर्ड सीओ को ब्लैकमेल कर छह लाख वसूले: महिलाओं ने किया कुछ ऐसा कि इज्जत के लिए रहे चुप, अब 10 लाख की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

इन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

इस पर चालकों ने पुलिस टीम पर टैक्टर-ट्रॉली चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए दोनों चालकों दौड़ाकर पकड़ लिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में रामनिवास निवासी खिडोरा, थाना बसेड़ी, धौलपुर व राजकुमार निवासी नयापुरा, थाना सोने का गुर्जा, जिला धौलपुर (राजस्थान) शामिल हैं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed