फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mining mafia tried to run over media person with tractor in Amanpur

Agra News: अमांपुर में खनन माफिया ने मीडियाकर्मी पर किया ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास

Mon, 17 Jun 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 17 Jun 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Mining mafia tried to run over media person with tractor in Amanpur
अमांपुर। अमांपुर कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन करने वालों के हौसले बुलंद हैं। यहां नामचीनों के संरक्षण में खनन का अवैध कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। इसकी कवरेज करने पहुंचे एक मीडिया कर्मी पर खनन माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना अमांपुर अंतर्गत गांव अशोकपुर में सोमवार को अवैध खनन की सूचना पर मीडिया कर्मी सुनील कुमार पुत्र रामप्रसाद निवासी नकासे के बाग के सामने एटा रोड कवरेज करने पहुंचे। यहां खनन माफिया ने उनके साथ अभद्रता की। विरोध पर मारपीट करते हुए गले से सोने की चेन भी तोड़ ली। साथ ही यहां खनन माफिया ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की और वहां से भाग गए। मामले में पीड़ित ने एक नामजद सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। अमांपुर थाना प्रभारी हरभान सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed