फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mining mafia tried to crash the constable by tractor in agra

Agra: फतेहपुर सीकरी में वाहन चेकिंग के दौरान खननकर्ताओं ने सिपाही पर चढ़ाया ट्रैक्टर, एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 19 Jun 2022 09:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Jun 2022 09:17 PM IST
सार

फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में खननकर्ताओं ने पुलिस टीम पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। आरोपी मौके से भाग गए। इनमें एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Mining mafia tried to crash the constable by tractor in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में हाईवे पर गांव गिलोह के पास शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान चीता मोबाइल टीम के सिपाहियों ने पत्थर लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया। खननकर्ताओं ने सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे सिपाही घायल हो गया। सिपाही को टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर लेकर खननकर्ता भाग निकले। पुलिस ने धौलपुर के रहने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन

गिलोह गांव के पास की है घटना 

हाईवे की चौमा शाहपुर चौकी की चीता मोबाइल टीम में शामिल सिपाही प्रवीन यादव ने बताया कि वह सिपाही अंकुर और लव कुमार के साथ गश्त करते हुए गिलोह गांव के पास पहुंचे थे। तभी मंडी मिर्जा खां की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के संदिग्ध होने पर उसे रोकने का प्रयास किया। कुछ दूरी पर चालक ने ट्रैक्टर रोक दिया। इस पर जब सिपाही ट्रैक्टर की ओर जाने लगे, तो चालक ने एक सिपाही ट्रैक्टर चढ़ा दिया। 

विज्ञापन

आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा 

ट्रैक्टर की चपेट में आने से सिपाही प्रवीन यादव घायल हो गया। साथी सिपाहियों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और घटना की जानकारी थाने पर दी। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर गब्बर और उसके पिता मंगल निवासी खनपुरा, धौलपुर के खिलाफ पुलिसकर्मी को जान से मारने की कोशिश, सरकारी कार्य में बाधा आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी पश्चिम ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जान भी ले चुके हैं अवैध खननकर्ता

बेखौफ हो चुके अवैध खनन करने वाले आए दिन पुलिसवालों पर हमला करते रहते हैं। नंवबर 2020 में खननकर्ताओं ने ही ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर सैंया थाने के सिपाही सोनू की जान ले ली थी। इसके अलावा इसी साल 16 जनवरी को निबोहरा थाने की पुलिस पर चेकिंग के दौरान हमला कर दिया था। फायरिंग भी की गई थी। इससे पहले जनवरी 2020 में गजौली में पुलिस पर हमला किया गया था। दिसंबर 2013 में भी पुलिस पर खननकर्ताओं ने ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed