{"_id":"676b823f35c083c1e302cccf","slug":"mining-mafia-took-help-of-google-location-trucks-running-recklessly-nine-vehicles-seized-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: खनन माफिया ने लिया गूगल लोकेशन का सहारा...धड़ल्ले से दौड़ रहे ट्रक, नौ वाहन किए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: खनन माफिया ने लिया गूगल लोकेशन का सहारा...धड़ल्ले से दौड़ रहे ट्रक, नौ वाहन किए सीज
Wed, 25 Dec 2024 09:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 25 Dec 2024 09:25 AM IST
सार
खनन के दौड़ते ट्रक और गूगल लोकेशन से आगे कार से चलते सरगना। पुलिस ने चेकिंग के दौरान नौ ट्रक पकड़े, जो धौलपुर से आगरा में खनन कर रहे थे।
विज्ञापन
खनन ट्रक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
धौलपुर से आगरा में खनन के वाहन बेधड़क दाैड़ रहे हैं। सरगना आगे अपनी कार से चलते हैं। पुलिस चेकिंग नहीं मिलने पर गूगल लोकेशन भेजकर वाहनों को बुलाते हैं। सोमवार को आधी रात पुलिस और खनन विभाग की टीम ने ग्वालियर हाईवे पर चेकिंग की। मिट्टी और गिट्टी से भरे नौ ट्रकों को पकड़ लिया। बाद में कार सवार भी आ गए। वह ट्रक पकड़ने पर पुलिसकर्मियों से विवाद करने लगे। इस पर दो लोगों को पकड़कर मुकदमा दर्ज किया गया।
एसीपी सदर विनायक भोसले ने बताया कि धौलपुर से अवैध खनन की मिट्टी और गिट्टी लेकर आने वाले ट्रकों के बारे में सूचना मिली थी। सोमवार रात को पुलिस और खनन विभाग की टीम पहुंच गई। ग्वालियर मार्ग पर गिट्टी से भरे आठ ट्रक और मिट्टी से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया।
चालक राज्य परिवहन पास नहीं दिखा सके। इस पर ट्रकों को सीज कर दिया गया। ट्रकों के आगे चल रही स्कार्पियो को भी रोका गया। इसमें सवार अशोक विहार काॅलोनी, धौलपुर निवासी दिनेश अग्रवाल और सैंया के भरत सिंह को गिरफ्तार किया है। मुकदमे में सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है। इसमें सात वर्ष से कम सजा का प्रावधान होने के कारण आरोपियों को नोटिस देकर छोड़ दिया। एसीपी ने बताया कि राजस्थान से खनन करके गिट्टी और मिट्टी को लाया गया था।