फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mining Mafia Shot Inspector Now Surrender in Court

खनन माफिया के आगे पुलिस 'नतमस्तक' दरोगा को गोली मारने वाले हमलावर ने किया कोर्ट में सरेंडर

Mon, 18 Nov 2019 03:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 18 Nov 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
Mining Mafia Shot Inspector Now Surrender in Court
गोली लगने से घायल हुआ दरोगा - फोटो : अमर उजाला
दरोगा को गोली मारने वाले खनन माफिया ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने हमलावर पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। पुलिस की एक बड़ी नाकामी सामने आई है। जिस आरोपी को पुलिस तलाश कर रही थी वही कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा और पुलिस को भनक भी नहीं हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आगरा में खनन माफिया बेखौफ, ट्रैक्टर रोकने पर दरोगा को मारी गोली, आरोपी फरार
विज्ञापन


गौरतलब है कि  इरादतनगर के गांव सदपुरा पीपलरास्ते में विगत रविवार को गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी निशंक इरादतनगर थाना से बाइक पर गश्त के लिए निकले थे।

ये भी पढ़ें:  सरहद पर आईईडी विस्फोट में आगरा के हवलदार संतोष सिंह शहीद, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


रेत लदी ट्रैक्टर ट्रॉली देख उसे रुकवा लिया। ट्रॉली खाली करा दी। इसके बाद गुर्गे को जैसे ही पकड़ने की कोशिश की, उसने तमंचा निकालकर गोली चला दी। आवाज सुनकर आए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
 

इरादतनगर थाना के प्रभारी ने बताया कि हमलावर की पहचान धौलपुर के राजाखेड़ा के आम का पुरा निवासी बबलू के रूप में हुई है। उसके खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया गया है। उधर, घायल दरोगा का उपचार आगरा में देहली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल में चल रहा है।

जगनेर में गांव सरौधी चौराहा के पास रेत से भरी छह ट्रॉलियां चंबल से लाई जा रहीं थी। पुलिस टीम ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो माफिया के गुर्गो ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग होने पर वे भाग गए। पुलिस ने राजवीर , राम निवास, सुरेश, रमन और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed