फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mining Mafia Firing On Police Fatehpur Sikri Crime

बेखौफ खनन माफिया: पुलिस पर फायरिंग, इंस्पेक्टर पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

Sat, 01 Feb 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 01 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mining Mafia Firing On Police Fatehpur Sikri Crime
थाने में खड़े बालू से भरे वाहन - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी में खनन माफिया के गुर्गों ने किरावली मार्ग पर सरसा के पास शुक्रवार सुबह पांच बजे पुलिस पर फायरिंग कर दी। इंस्पेक्टर आगे आए तो उन्हें ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की। उन्हें छलांग लगाकर खुद को बचाया, इस कोशिश में घायल हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने रेत लदी नौ ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त कर लीं, माफिया का एक गुर्गा भी पकड़ लिया जबकि 13 भाग गए। 14 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला का केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ने के लिए पहुंची थी। पुलिस टीम नजदीक आते ही माफिया के गुर्गों ने तमंचों से फायर कर दिए। सबसे आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली के सामने जाकर फतेहपुर सीकरी थाना के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बालियान ने चालक से ट्रैक्टर रोकने को कहा तो उसने रफ्तार तेज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख बालियान ने साइड में छलांग लगाई। इसमें वह गिरने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने भी फायरिंग की। इस पर माफिया के गुर्गे ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गए। एक को पीछा कर पुलिस ने पकड़ लिया। यह खरगपुर, धौलपुर का रहने वाला पंजाब सिंह है। इसके पास तमंचा मिला। उसने बताया कि कुल 24 ट्रैक्टर ट्रॉलियां थीं, 15 पहले ही निकल चुकी थीं।

सात महीने में छठी बार हमला
खनन माफिया ने सात महीने में छठी बार पुलिस पर हमला किया है। इससे खेरागढ़, बाह, इरादतनगर, रुनकता में हमले हो चुके हैं। इरादतनगर में दरोगा और खेरागढ़ में सिपाही को गोली मारी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed