{"_id":"5dea98068ebc3e1b8a5dbb48","slug":"miner-marrige-mainpuri-news-agr418822852","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रुकवाई नाबालिग की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने रुकवाई नाबालिग की शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। सौतेले पिता की ओर से दी गई सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने किशोरी की शादी को रुकवा दिया। दूल्हा बने बैठे युवक को पुलिस थाने ले गई। वहां उससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक लड़की पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव छाछा निवासी एक व्यक्ति के पुत्र की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। बरात में शामिल होने आए लोग दावत खा रहे थे। इस बीच वहां पहुंची पुलिस ने दूल्हा बने बैठे युवक को पूछताछ के लिए उठा लिया। जब परिजनों ने वजह के बारे में पूछा तो पुलिस ने बताया कि जिस लड़की से शादी होने जा रही है, उसके सौतेले पिता की ओर से शिकायत दी गई है कि पुत्री महज 17 साल की है।
उसकी मां दूल्हे के पिता से रुपया लेकर शादी करा रही है। शिकायत में यह भी कहा गया कि लड़की शादी को तैयार नहीं है।
पुलिस ने जब दुल्हन बनी किशोरी की मां से पूछताछ की तो बताया कि पति की मौत के बाद उसने दूसरी शादी कर ली लेकिन दूसरा पति शराबी है, वह शराब की लत पूरा करने के लिए बेटी को बेच देना चाहता है।
विज्ञापन
उसकी बेटी 19 साल की है। जो शिकायत की गई है वह झूठी है। वहीं जब गांव वालों से जानकारी ली गई तो बताया कि फिलहाल दोनों पक्ष शादी न करने पर रजामंद हो गए हैं। फिलहाल शादी टल गई है लेकिन गुपचुप ढंग से शादी कराने की भी योजना है।
पुलिस दूल्हे को पूछताछ के लिए थाने लाई है। लड़की पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं की जाती तो युवक के हलफनामा एवं मुचलका आदि पर सशर्त जमानत दी जाएगी। वह किशोरी के बालिग होने पर ही शादी कर सकेगा।
आरएस गौतम, इंस्पेक्टर (एसओ)