फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miner

माइनर की बदहाल पटरियों पर चलना मुश्किल

Tue, 01 Dec 2020 06:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
miner
किशनी। नगर पंचायत क्षेत्र में कस्बे के बीच से होकर गुजरने वाली माइनर की पटरियां बदहाल हो चुकी हैं। जिन पर वाहन तो दूर पैदल तक निकलना मुश्किल हो रहा है। कस्बे के लोगों ने अधिशासी अधिकारी से बदहाल हो चुकी पटरियां सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के बीच से गुजरने वाली किशनी माइनर में गंदगी का आलम है। पटरियां पूरी तरह बदहाल हो चुकी हैं। माइनर किनारे रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पूर्व चेयरमैन सरला चौहान के कार्यकाल में माइनर की कच्ची पटरी को इंटरलॉकिंग करके चौड़ा किया गया था। गंदगी भी दूर हुई थी। लोगों को आवागमन में सुविधा होने लगी थी।
विज्ञापन

लेकिन अब माइनर की पटरी पर बिछाई गईं ईंटें टूट चुकी हैं। माइनर के किनारे की मिट्टी भी धंस गई है। नगर के सुधीर सिंह, मनोज सिंह, अशोक सिंह, प्रदीप कुमार, सुरेश सिंह, अनिल कुमार, सुभाषचंद्र, प्रमोद कुमार ने अधिशासी अधिकारी से पटरियां सही कराने की मांग की है। चेयरमैन अनिल कुमार मिश्रा का कहना है नगर पंचायत के प्रस्ताव के आधार पर बदहाल पटरी को वरीयता से सही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed