फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miner break

जिरौली माइनर में लगी खंदी, तीन सौ बीघा धान की फसल जलमग्न

Thu, 22 Aug 2019 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
miner break
बिछवां के गांव जिरौली में माइनर में खंदी लगने से खेतों में डूबी फसल - फोटो : MAINPURI
बिछवां। विकासखंड सुल्तानगंज क्षेत्र के जिरौली माइनर में मंगलवार की रात खंदी लगने से किसानों की तीन सौ बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई है। इससे किसानों को नुकसान हुआ है। बुधवार की शाम समाचार लिखे जाने तक खंदी बंद नहीं हो सकी थी। किसानों ने खंदी बंद कराने की मांग नहर विभाग के अधिशासी अभियंता से की है।
विज्ञापन

बिछवां क्षेत्र में जिरौली के पास से माइनर गुजरती है। इस समय माइनर में काफी पानी चल रहा है। मंगलवार की रात जिरौली माइनर में जिरौली के पास खंदी लग गई। पानी का तेज बहाव होने के कारण माइनर का पानी खेतों में भरने लगा। जानकारी होते ही किसान अपने खेतों पर पहुंच गए।
विज्ञापन

किसानों ने रात में निजी प्रयासों से खंदी बंद करने की कोशिश की लेकिन खंदी बंद नहीं कर सके। देखते ही देखते लगभग तीन सौ बीघा खेतों में धान की फसल जलमग्न हो गई। बुधवार की सुबह से किसान और ग्रामीण खंदी बंद करने में जुट गए। लेकिन खंदी को बंद नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि माइनर की सफाई सही तरीके से नहीं कराई गई है। इसके चलते आए दिन माइनर में खंदी लग जाती है। कुछ किसानों का कहना है कि रात के समय किसी शरारती तत्व ने माइनर में खंदी काट दी है। खंदी लगने से धान की फसल चौपट हो गई है।

माइनर में खंदी लगने से कई किसानों का नुकसान हुआ है। जिनमें किसान आलम सिंह, जोगेंद्र सिंह, राजेश कुमार, पिकू, सत्यवीर सिंह, ओम प्रकाश, रावेंन्द्र सिंह, आलोक कुमार, श्याम सुंदर, रामसेवक, रघुवीर सिंह की धान की फसल बरबाद हो गई है।
खंदी लगने की जानकारी होते ही कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है। शीघ्र ही खंदी बंद करा दी जाएगी।
-गोपाल जी यादव, अधिशासी अभियंता नहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed