फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   million of rupees were transferred through fake mail

इंटरनेशनल हैकर्स ने आगरा के शू फर्म से ऐसे ट्रांसफर करवा लिए थे लाखों रुपये

Thu, 31 May 2018 04:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 31 May 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
million of rupees were transferred through fake mail
cyber crime
आगरा के थाना सिकंदरा की जूता फर्म के खाते से 76 लाख रुपये निकालने वाले हंगरी के हैकर्स दो साल बाद भी पुलिस के हाथ नहीं आ सके। पुलिस की जांच में यह पता चला था कि हंगरी के हैकर्स मथुरा और मुंबई में रहने वाले नाईजीरियन के संपर्क में थे। मगर, पुलिस उन तक भी नहीं पहुंच सकी। 
विज्ञापन


जयपुर हाउस निवासी कलीम अहमद की साइट सी औद्योगिक क्षेत्र (सिकंदरा) में फर्म है। उनकी फर्म जूते बनाकर निर्यात करती है। वारदात फरवरी 2016 की है। फर्म फ्रांस की कंपनी को निर्यात करती थी। फर्म के भारत के एजेंट के माध्यम से पता चला था कि कोई अन्य व्यक्ति उनको भुगतान करने के लिए बार-बार ईमेल कर रहा था। 
विज्ञापन


कंपनी की जांच में सामने आया था कि फर्म की ईमेल आईडी को हैक करके फ्रांस की कंपनी को मेल भेजा गया। इसमें लिखा गया था कि कंपनी ने अपना खाता बदल लिया है। अब भुगतान हंगरी शहर की एक बैंक में किया जाए। इस पर फ्रांस की कंपनी से तकरीबन 100635.98 यूरो (तकरीबन 76 लाख) खाते में ट्रांसफर करा लिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

million of rupees were transferred through fake mail
Cyber Crime
हंगरी के हैकर्स द्वारा रकम ट्रांसफर करा लिए जाने की घटना सामने आने के बाद मामला आईजी की साइबर क्राइम सेल को भेजा गया था। सिकंदरा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। साइबर सेल के मुताबिक, जांच में पता चला था कि रकम हंगरी के हैकर्स ने अपने बैंक खाते में ट्रांसफर की है। 

इसके लिए हंगरी की बैंक के प्रबंधतंत्र से संपर्क किया गया। वहां से खाते की जानकारी ली गई। इसमें खाताधारक का एक मोबाइल नंबर सामने आया। उसकी कॉल डिटेल से चौंकाने वाली बात आई। पता चला कि हंगरी का खाताधारक घटना से पहले मथुरा और मुंबई में अलग-अलग नंबर पर कॉल कर रहा था। 

वह दोनों नंबर किसी नाईजीरियन के नाम पर रजिस्टर्ड निकले। पैसा ट्रांसफर होने के बाद मथुरा में रह रहा नाईजीरियाई नागरिक मुंबई चला गया। इसके बाद दोनों के नंबर बंद हो गए। पुलिस आज तक दोनों को पकड़ नहीं सकी। इस कारण पूछताछ भी नहीं हो सकी।

चीनी हैकर्स ने भी कराए थे एक करोड़ रुपये ट्रांसफर

सिकंदरा की शू एक्सपोर्ट फर्म को चीनी हैकर्स ने एक करोड़ रुपये का चूना लगा दिया था। चीन की कंपनी की आईडी हैक करके शू एक्सपोर्ट फर्म को ईमेल भेजा था। 

शू मैटेरियल मंगाने के लिए अपने खाते में आनलाइन रकम ट्रांसफर करा ली थी। मैटेरियल नहीं आने पर जब फर्म ने पता किया तो धोखाधड़ी की जानकारी हुई थी। इसकी भी जांच साइबर क्राइम सेल को भेजी गई थी। मगर, आज तक  अपराधी नहीं पकड़े जा सके।

नवंबर 2016 को नाईजीरियन हैकर्स ने शू एक्सपोर्ट कंपनी की ईमेल आईडी को हैक कर लिया था। इसके बाद फ्रांस की कंपनी को मेल भेजकर अपने खाते में 8137.20 यूरो (तकरीबन छह लाख रुपये) आनलाइन ट्रांसफर करा लिए थे। फ्रांस की कंपनी से जानकारी मिल सकी थी। इसके बाद थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed