फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   milk not supply in ashrma school

नाश्ते में दूध नहीं मिला तो छात्रों ने डीएम से की शिकायत

Fri, 14 Feb 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
milk not supply in ashrma school
14एमएनपी-08-जिलाधिकारी आवास पर शिकायत करने पहुंचे आश्रम पद्धति स्कूल के छात्र - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। भोगांव में संचालित आश्रम पद्धति विद्यालय के 50 छात्रों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने विद्यालय के छात्रावास में खराब भोजन वो भी समय से नहीं मिलने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

बीते रविवार को आश्रम पद्धति विद्यालय में बच्चों को नाश्ते में दूध नहीं दिया गया। शिकायत पर अधीक्षक ने सुधार का आश्वासन दिया था। छात्रों का आरोप है कि शुक्रवार को भी उन्हें न तो दूध मिला और न ही बेहतर भोजन। इसके बाद वे मामले की शिकायत करने एसडीएम भोगांव के पास पहुंचे। उनके तहसील में न होने पर छात्र जिलाधिकारी से मिलने उनके आवास पर पहुंच गए। उन्होंने जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह से विद्यालय में उन्हें समय से और अच्छा भोजन न मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह 12 बजे तक विद्यालय में नाश्ता नहीं मिल पाता है। इसके अलावा भोजन को बनाने में भी लापरवाही की जाती है। छात्रों का आरोप है कि उन्हें गिनकर रोटियां दी जाती हैं, जिससे वे भूखे रह जाते हैं। कई बार उन्होंने विद्यालय प्रशासन से इसकी शिकायत की, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में मजबूरन उन्हें जिलाधिकारी के संज्ञान में मामला लाना पड़ा। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने छात्रों से पूरी जानकारी करने के बाद जांच कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। शिकायत करने वालों में कुलदीप, शिवम, विनय कुमार, कमलेश, जितेंद्र, मनोज, अक्षय, बीनेश, विक्रम, राकेश, देवेंद्र, संतोष आदि छात्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल पहले भी हुआ था विरोध
ये पहली बार नहीं है जब आश्रम पद्धति विद्यालय में भोजन को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। इससे पहले भी बीते वर्ष 27 जनवरी को छात्रों ने भोजन और दवाओं को लेकर विरोध शुरू किया था। चार दिन तक यहां हाईवोल्टेज ड्रामा चला था। इसके बाद किसी तरह तत्कालीन एसडीएम पीसी आर्य ने मामले को शांत करा दिया था।
दूध की गाड़ी देर से आने पर छात्र नाराज हो गए थे। मामले में ठेकेदार को नोटिस जारी कर भोजन में सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. इंद्रा सिंह, समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed