फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Military intelligence also activated after the protest againstt Agnipath Scheme 

Agnipath Scheme: 'अग्निपथ' पर  विरोध के बाद मिलिट्री इंटेलिजेंस भी सक्रिय, गतिविधियों पर रखी जा रही नजर  

Thu, 16 Jun 2022 09:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Jun 2022 09:19 PM IST
सार

सेना भर्ती को लेकर केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर विरोध तेज हो गया है।  आगरा में कई जगह युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किए। चूंकि आगरा सेना भर्ती का बड़ा केंद्र रहा है, जिसके चलते इस मामले में मिलिट्री इंटेलिजेंस भी सक्रिय हो गई है। 
 

विज्ञापन
Military intelligence also activated after the protest againstt Agnipath Scheme 
आगरा-दिल्ली हाईवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना भर्ती को लेकर केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर हो रहे हंगामे के बीच मिलिट्री इंटेलिजेंस भी सक्रिय हो गई है। बृहस्पतिवार को हुए प्रदर्शनों की रिपोर्ट सेना के उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। मंडल आगरा सेना भर्ती का बड़ा केंद्र रहा है।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने सेना में भर्ती के लिए नई योजना अग्निपथ की घोषणा की है। इसके विरोध में युवा सड़क पर उतर आए हैं। बृहस्पतिवार को आगरा में कई जगह प्रदर्शन हुए। नौजवान नई योजना को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इधर, विरोध के बाद सेना की खुफिया यूनिट भी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रही है। कलेक्ट्रेट सहित कई जगह इंटेलिजेंस टीम ने ब्योरा जुटाया। उच्च अधिकारियों को भी रिपोर्ट भेजी गई। 

विज्ञापन

आठ साल में परिपक्व हो पाता है एक जवान

सेना के सेवानिवृत्त बिग्रेडियर विनोद दत्ता का कहना है कि योजना अच्छी है, लेकिन नियम संगत नहीं हैं। सरकार चार साल की सेवा दे रही है, जबकि सेना के एक जवान को परिपक्व होने में आठ साल लग जाते हैं। अगर चार साल की सेवा पर कोई भर्ती होगा तो उसे छह महीने ट्रेनिंग में निकल जाएंगे। 90 दिन की छुट्टी मिलती है। इस तरह वह डेढ़ साल ही काम कर सकेगा। जिस अनुपात में देश की आबादी बढ़ रही है, उसी अनुपात में सेना भी बढ़ानी चाहिए। वन रैंक, वन पेंशन का मुद्दा लटका है। अब नो रैंक, नो पेंशन की बात हो रही है। जिस तरह सेना भर्ती में नियम लागू किए जा रहे हैं उसी तरह आईएएस, आईपीएस व सांसद, विधायकों पर भी नियम लागू किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें अग्निपथ योजना के विरोध में आगरा के सैकड़ों युवाओं ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारी युवाओं की मांग थी कि सेना में भर्ती पुरानी प्रक्रिया के तहत कराई जाए। आगरा में बीते साल हुई सेना भर्ती की लिखित परीक्षा कराई जाए। जाम की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी युवाओं को समझाया। इसके बाद युवा हाईवे से हटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed