{"_id":"5ee23c170b2d33091b4cec28","slug":"migrant-worker-died-from-corona-virus-nine-new-positive-case-came-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: कोरोना से प्रवासी मजदूर की मौत, नौ नए मामले मिलने से 347 हुई संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: कोरोना से प्रवासी मजदूर की मौत, नौ नए मामले मिलने से 347 हुई संक्रमितों की संख्या
Fri, 12 Jun 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:05 AM IST
सार
अब तक 347 संक्रमित मरीज मिले, 19 की मौत, संपर्क में आए लोग किए जा रहे चिह्नित
विज्ञापन
कोरोना वायरस पॉजिटिव केस मिलने के बाद गली को किया सील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुहागनगरी में गुरुवार को 10 और मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें एक प्रवासी मजदूर की सैंपल लेने के बाद मौत हो चुकी है। जनपद में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 347 पहुंच गया है। वहीं मृतकों की संख्या 19 हो गई है।
नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाला प्रवासी मजदूर विगत सात जून को नगला विष्णु में अपने भाई के पास आया था। तबीयत खराब होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में दिखाया गया। चिकित्सक ने मजदूर को इमरजेंसी में भर्ती करा दिया। आठ जून को मरीज का सैंपल लिया गया और इसके बाद मरीज की मृत्यु हो गई। प्रवासी मजदूर मूल रूप से कन्नौज जनपद के थाना विष्णुगढ़ के गांव माधौनगर का था।
लापरवाहीः अंतिम संस्कार के बाद डॉक्टरों ने बताई कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, परिवार-रिश्तेदारों में मचा हड़कंप
विज्ञापन
परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए कन्नौज जनपद ले गए। प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई है। वहीं छोटी छपैटी में 27 वर्षीय गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हनुमानगढ़ निवासी 22 वर्षीय युवती को सांस लेने में तकलीफ थी। इस पर परिजनों ने फ्लू ओपीडी में युवती कोरोना की जांच कराई थी, जो गुरुवार को पॉजिटिव आई।

गांधी नगर में एक वृद्ध संक्रमित मिला है। खांसी, जुकाम होने पर वृद्ध की मेडिकल कॉलेज में जांच कराई गई थी। पित्त की थैली का ऑपरेशन कराने से पूर्व रैपुरा रोड़ संतोष नगर की वृद्धा की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। टूंडला के नगला कुम्हार में भाई-बहन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
इनकी मां तीन दिन पूर्व आगरा के निजी अस्पताल में इलाज कराने गईं थी। वहां मां भी जांच में पॉजिटिव मिली है। इधर जसराना के गांव बिलासपुर में अहमदाबाद से चार जून को लौटकर आया युवक और नगला नीबरी अरांव की किशोरी भी संक्रमित मिली है। मरीजों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं मरीज मिलने वाले स्थानों पर बैरीकेडिंग करा सील कर दिया गया है। मरीजों के संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है।
गुजरात से आया युवक संक्रमित मिलने पर गांव किया सील
गुजरात से आए युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ तहसील प्रशासन में हड़कंप है। श्रमिक को आइसोलेशन वार्ड में भेजने के साथ पूरे परिवार को क्वारंटीन किया गया है। जसराना तहसील में कोरोना पॉजिटिव मिलने का दूसरा मामला है।

तहसील क्षेत्र के गांव विलासपुर निवासी युवक गुजरात में रह रहा था। चार जून को वह गांव पहुंचा तो स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए सैंपल ले लिया। गुरुवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने से गांव में हड़कंप मच गया।
पूर्व में थाना एका क्षेत्र के गांव कोडरा कैलई में दिल्ली से आया प्रवासी श्रमिक कोरोना पॉजिटिव मिला था। क्षेत्राधिकारी बलदेव सिंह खनेड़ा ने बताया कि गांव को सील किया गया है।
कोरोना मुक्त होकर लौटे चेयरमैन के पति
शिकोहाबाद में चेयरमैन पति कोरोना मुक्त होकर अपने घर लौट आए हैं। हालांकि अभी उन्हें होम क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है। करीब 15 दिन पूर्व चेयरमैन पति कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए थे। उन्होंने सैफई मेडिकल कॉलेज में जांच कराई थी। रिपोर्ट आने के बाद सैफई में ही उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

जांच के लिए भटकती रही युवती, निकली कोरोना पॉजिटिव
हनुमानगढ़ निवासी युवती को विगत एक मई को बुखार था। युवती को परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज की फ्लू ओपीडी में ले गए थे। यहां युवती को दवा दे दी गई और थर्मल स्क्रीनिंग से जांच कर घर भेज दिया गया। विगत सात जून को युवती की तबीयत बिगड़ी और सांस फूलने लगी।
परिजन युवती को लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां फिर से दवा देकर लौटाया जा रहा था। इस पर परिजनों ने कोरोना जांच कराने की जिद की। काफी जिद के बाद मेडिकल कॉलेज का स्टाफ युवती की कोरोना जांच कराने को तैयार हुए। नौ जून को सैंपल लिया गया। गुरुवार को जांच में युवती पॉजिटिव मिली।
सैफई में कोरोना संक्रमित मिली किशोरी
अरांव ब्लाक के गांव नगला नीबरी निवासी 16 वर्षीय किशोरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। नौ जून को सैफई मेडिकल कॉलेज में युवती की जांच कराई गई थी। गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। रिपोर्ट आने के बाद नगला नीबरी के रास्ते सील किए गए हैं।