फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mig-29 Crash wreckage remain in field each and every part has been searched team is engaged in investigation

Mig-29 Crash: खेत में रहेगा विमान का मलबा, एक-एक पुर्जा तलाशा गया...जांच में जुटी टीम

Wed, 06 Nov 2024 09:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमित कुलश्रेष्ठ, आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Nov 2024 09:14 AM IST
सार

उड्डयन सुरक्षा निदेशालय और एयरफोर्स के अधिकारियों ने मिग-29 हादसे की जांच शुरू  कर दी है। ग्रामीणों से बात की गई। इस दौरान टीम ने खेत में बिखरे एक-एक पुर्जे को तलाशा।

 

विज्ञापन
Mig-29 Crash wreckage remain in field each and every part has been searched team is engaged in investigation
वायु सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कागारौल के गांव बघा सोनिगा के खेत में गिरे भारतीय वायुसेना के मिग-29 विमान के क्रैश होने की जांच शुरू हो गई है। मंगलवार को उड्डयन सुरक्षा निदेशालय और एयरफोर्स ने अपनी-अपनी जांच टीम दुर्घटनास्थल पर भेजी। जांच अधिकारियों ने सुबह ही मौके का मुआयना किया। विमान के एक-एक पुर्जे की जांच की। हादसे के दौरान और उसके बाद के सभी वीडियो व फोटो को देखा।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह 8 बजे ही एयरफोर्स अधिकारियों की जांच टीम बघा सोनिगा गांव में दुर्घटनाग्रस्त मिग-29 का निरीक्षण करने पहुंच गई। पांच सदस्यीय दल के साथ तकनीकी जांच अधिकारी भी थे, जिन्होंने विमान की दिशा, गिरने के कोण, आग लगने वाली जगहों और बचे हुए हिस्सों की वीडियो रिकॉर्डिंग की। एयरफोर्स के जवानों ने रात में हादसे के बाद खेतों में फैले विमान के टुकड़ों और कलपुर्जों को एकत्र कर लिया था, जिन्हें जांच टीम के अधिकारियों ने बारीकी से देखा और उनके फोटोग्राफ खींचे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Mig-29 Crash: एक नहीं, दो मिग-29 का था साथ-साथ अभ्यास...दूसरा आगे निकल गया
विज्ञापन
विज्ञापन



 

ग्रामीणों से मांगा दुर्घटना का हर वीडियो, फोटो
उड्डयन सुरक्षा निदेशालय की पांच सदस्यीय जांच टीम ने मिग-29 के मलबे का परीक्षण किया और घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों से बात की। ग्रामीणों से उन्होंने विमान के गिरने, विस्फोट होने, पायलट के पैराशूट से उतरने, आग लगने समेत हर बारीक से बारीक बिंदु की जानकारी ली। उनके साथ आए एयरफोर्स अधिकारियों ने आसपास के खेतों तक जाकर पूरा क्षेत्र देखा और ग्रामीणों से मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किए गए वीडियो भी लिए। दुर्घटनास्थल से कुछ दूर बने दो मकानों पर सीसीटीवी लगे हुए थे, उनके फुटेज भी जांचे।

ये भी पढ़ें -   Mig-29 Crash: मिग-29 हादसे का सच...तीन जांच कमेटियां जुटा रहीं जानकारी, आखिर क्या हुआ था



 

जांच होने तक खेत में ही रहेगा मिग-29 का मलबा
सोमवार शाम 4:30 बजे मिग-29 विमान के क्रैश होकर खेत में गिरने के बाद पहुंचे एयरफोर्स अधिकारियों ने खेत की बैरिकेडिंग कर दी थी। रात में ही एयरफोर्स ने यहां दो अस्थायी कैंप ऑफिस बना दिए, जहां दिन-रात एयरफोर्स के जवान सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं। हादसे की उच्चस्तरीय जांच पूरी होने तक मिग-29 का मलबा खेत में ही रहेगा, जिसके चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई हैं और किसी को भी विमान के पास जाने और कलपुर्जों को छूने की इजाजत नहीं है।

ये भी पढ़ें -    Mig-29 Crash: विमान गिरने के बाद हुआ ऐसा धमाका...दहल गए दिल, चार किसान बाल-बाल बचे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed