{"_id":"672ae2af37518fa5190b3f9e","slug":"two-mig-29s-were-practicing-together-second-one-went-ahead-2024-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mig-29 Crash: एक नहीं, दो मिग-29 का था साथ-साथ अभ्यास...दूसरा आगे निकल गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mig-29 Crash: एक नहीं, दो मिग-29 का था साथ-साथ अभ्यास...दूसरा आगे निकल गया
Wed, 06 Nov 2024 08:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 06 Nov 2024 08:59 AM IST
सार
मिग-29 जब हादसे का शिकार हुआ तब ग्रामीणों ने दो विमानों को साथ-साथ देखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दूसरा विमान आगे निकल गया। पहला विमान जमीन पर गिरा और आग लग गई।
विज्ञापन
Mig-29 crash
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन से नियमित अभ्यास उड़ान (सॉर्टी) पर आगरा के आसमान में एक नहीं, बल्कि दो मिग-29 विमान आए थे। कागारौल और बघा सोनिगा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने दो मिग-29 विमानों के साथ-साथ उड़ने का दावा किया। एक विमान गिरने के बाद दूसरा आगे निकल गया।
गांव बघा सोनिगा में जहां मिग-29 गिरा, उससे सटे खेत के किसान रूप सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को आसमान में दो विमान उड़ते हुए देखे थे। इनमें से एक विमान तेजी से नीचे गिरता हुआ नजर आया तो उसका पायलट इजेक्ट सिस्टम का उपयोग करके पैराशूट से नीचे आ गया, जबकि विमान उससे 300 मीटर दूर बॉबी चाहर के खेत में गिर गया। दूसरा मिग विमान पलक झपकते ही आसमान में गायब हो गया।
ये भी पढ़ें - Mig-29 Crash: मिग-29 हादसे का सच...तीन जांच कमेटियां जुटा रहीं जानकारी, आखिर क्या हुआ था

Trending Videos
ब्लैक बॉक्स लेकर चला गया हेलिकॉप्टर
ग्रामीणों के अनुसार जेट फाइटर मिग-29 के खेत में गिरने के महज 15 मिनट बाद ही एयरफोर्स के दो हेलिकॉप्टर बघा सोनिगा गांव में दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। इनमें से दो सैन्य अधिकारियों ने हेलिकॉप्टर से तेजी से उतरते हुए जलते हुए विमान के पास दौड़ लगा दी। ग्रामीणों का दावा है कि दोनों अपने साथ मिग-29 का ब्लैक बॉक्स लेकर चले गए। दूसरा हेलिकॉप्टर हवा में ही रहा और वायुसेना के अधिकारियों को उतारकर चला गया। ये अधिकारी मौके पर ही बने रहे। ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय पायलट ने अपने पास मौजूद कम्यूनिकेशन सिस्टम से एयर ट्रैफिक कंट्रोल को लोकेशन की सूचना दी थी।
ये भी पढ़ें - Mig-29 Crash: जांबाजी... जान पर खेलकर बचा लीं हजारों जिंदगियां; आबादी से विमान को दूर ले गया पायलट