फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mig-29 black box will be examined in Delhi

Mig-29 Crash: दिल्ली में होगी मिग-29 के ब्लैक बॉक्स की जांच, किया जा सकता है सीन री-क्रिएट

Wed, 06 Nov 2024 09:29 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 06 Nov 2024 09:29 PM IST
सार

मिग-29 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के तीसरे दिन एयरफोर्स के अधिकारियों की जांच जारी है। विमान का मलबा खेत में ही मौजूद है। तीन टेंट सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Mig-29 black box will be examined in Delhi
Mig-29 crash - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन की 28वीं स्क्वाड्रन के मिग-29 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के तीसरे दिन भी जांच एजेंसियां हादसे का कारण जानने में जुटी रहीं। उड़ान सुरक्षा निदेशालय और एयर हेडक्वार्टर के अधिकारियों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ मिग-29 के पायलट विंग कमांडर मनीष मिश्रा से भी बातचीत की। दुर्घटनाग्रस्त मिग-29 विमान के ब्लैक बॉक्स की जांच दिल्ली में की जाएगी, जिसके लिए एयर हेडक्वार्टर से तकनीकी जांच अधिकारी का नाम तय किया जाएगा।

विज्ञापन


मिग-29 हादसे के बाद भारतीय वायुसेना, उड़ान सुरक्षा निदेशालय के एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन बोर्ड और आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन बेस की जांच जारी है। हादसे के तीसरे दिन सुरक्षा जांच दलों ने दुर्घटनाग्रस्त विमान से मिले कलपुर्जों और हिस्सों को देखा और एक्सीडेंट साइट का भी भ्रमण कर तथ्य जाने। विमान दुर्घटना में मिले ब्लैक बॉक्स की जांच एयर हेडक्वार्टर दिल्ली में ही की जाएगी। तकनीकी जांच अधिकारी इस ब्लैक बॉक्स में दर्ज डाटा के मुताबिक जांच का दायरा बढ़ाएंगे।

विज्ञापन

किया जा सकता है सीन री-क्रिएट
मिग-29 हादसे की जांच में जुटीं सुरक्षा से जुड़ी एजेंसियां इस हादसे की जांच के लिए सीन री-क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए पायलट के अस्पताल से डिस्चार्ज होने का इंतजार किया जा रहा है। ज्यादातर विमान हादसों में पायलट के बयान से मिलान करने के लिए दुर्घटना स्थल पर पायलट के साथ जाकर सुरक्षा जांच टीमें सीन री-क्रिएट करती रहीं हैं। माना जा रहा है कि कागारौल के बघा सोनिगा गांव में भी पायलट विंग कमांडर मनीष मिश्रा के साथ जाकर जांच टीमें हादसे के बाद की गतिविधियों को दोहरा सकती हैं।

पायलट को नहीं मिली छुट्टी
28वीं स्क्वाड्रन के मिग-29 विमान के पायलट विंग कमांडर मनीष मिश्रा मिलिट्री हॉस्पिटल में हादसे के तीन दिन बाद भी भर्ती हैं। विमान हादसे के बाद उन्होंने हाइटेक इजेक्ट सिस्टम के जरिए खुद को विमान गिरने से पहले ही बाहर निकाल लिया था। पैराशूट से लैंडिंग के समय वह खेत में घिसट गए, जिससे उनके चोटें आई हैं। हादसे के बाद ही उन्हें तत्काल मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां तीन दिन से उनका इलाज जारी है। पायलट से हादसे के बारे में एयरफोर्स अधिकारियों ने पूछताछ कर कई जानकारियां जुटाई हैं।

खेत पर लगाए तीन टेंट, सुरक्षा बढ़ाई
खेत और माइनर के बीच गिरे फाइटर जेट विमान मिग-29 का मलबा हादसे के दो दिन बाद भी खेत में ही पड़ा हुआ है। हादसे के समय दो किमी क्षेत्र में जो टुकड़े और कलपुर्जे गिरे, उन्हें भी यहीं पर एकत्र करके रखा गया है। विमान का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो चुका है। चारों ओर से इसकी बैरिकेडिंग की गई है, ताकि कोई दुर्घटनाग्रस्त विमान के साथ छेड़छाड़ न कर सके। एयरफोर्स ने यहां दो की जगह तीन टेंट लगाए। बुधवार को एक टेंट और बढ़ा दिया गया और सुरक्षा में तैनात जवानों की संख्या में इजाफा किया गया। एयरफोर्स की ओर से ही सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। विमान के मलबे की सुरक्षा के लिए थाना पुलिस के साथ पुलिस लाइन से भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन

85 से ज्यादा लोगों से लिए बयान
कागारौल के बघा सोनिगा गांव के खेत में गिरे मिग-29 विमान मामले में एयरफोर्स अधिकारियों ने 85 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किये हैं। हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों से मुलाकात के साथ हादसे से जुड़े वीडियो भी लिए गए हैं। इन वीडियो के जरिए पायलट के बयान, ब्लैक बॉक्स की जांच, एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बातचीत का मिलान किया जाएगा। जांच का पूरा फोकस यह जानने में रहेेगा कि हादसा पायलट की चूक से हुआ है या विमान में आई तकनीकी खराबी से हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed