फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MG Road witnesses long traffic jam during school closing time

Agra News: एमजी रोड पर स्कूलों की छुट्टी के समय लगा लंबा जाम

Tue, 18 Nov 2025 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
MG Road witnesses long traffic jam during school closing time
आगरा कॉलेज के सामने एमजी रोड पर जाम में फंसे वाहन - फोटो : संवाद
आगरा। एमजी रोड पर सोमवार को जाम ने लोगों को बेहाल कर दिया। स्कूलों की छुट्टी के समय हरीपर्वत से कलेक्ट्रेट तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पांच मिनट की दूरी तय करने में लोगों को एक घंटा तक लग गया। जाम में स्कूल के वाहन और एंबुलेंस दोनों फंसे। वाहनों को निकलवाने में यातायात पुलिस के पसीने छूट गए।
विज्ञापन


पंचकुइयां और शाहगंज में भी वाहन फंसे। हाईवे पर भी यही हाल रहा। आईएसबीटी से सिकंदरा तक रेंग-रेंगकर यातायात चला। शाम तकरीबन 4 बजे के बाद लोगों को राहत मिल सकी। एमजी रोड पर मेट्रो के निर्माण कार्य को हरीपर्वत चाैराहे तक बढ़ा दिया गया है। बैरिकेडिंग कर दी गई है। इससे स्कूलों की छुट्टी के समय जाम लग रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को वाहनों का दबाव भी अधिक था। दोपहर 1 बजे के बाद सूरसदन की तरफ से स्कूली वैन और बसें सड़क पर आईं तो वाहन फंसने लगे। सिटी बस, कार और दोपहिया वाहन हरीपर्वत, राजामंडी, नालबंद, धाकरान और कलेक्ट्रेट रोड पर फंस गए। सेंट जोंस, राजामंडी, सुभाष पार्क के सामने यातायात पुलिसकर्मी वाहनों को रोक-रोक निकाल रहे थे। मगर उससे कोई फायदा नहीं हो रहा था। दोपहर करीब 3 बजे तक यही हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैरिकेडिंग हटाने का भी नहीं मिला फायदा
हरीपर्वत से कलेक्ट्रेट तक मेट्रो ने बैरिकेडिंग लगा रखी है। आगरा काॅलेज और सुभाष पार्क के सामने एक तरफ की बैरिकेडिंग को 100-100 मीटर तक खोल दिया गया। मगर उससे फायदा नहीं हुआ। वाहनों का दबाव बढ़ने की वजह से वाहन फंस गए।



हाईवे पर दोपहर से शाम तक फंसे वाहन
दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हाईवे पर आईएसबीटी से सिकंदरा तक वाहनों की लंबी कतार लगी रहीं। आईएसबीटी के सामने बसों के ठहराव की वजह से ओवरब्रिज से आने वाले वाहन फंस रहे थे। वहीं गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास पेट्रोल पंप के सामने कट पर वाहनों के टर्न लेने से जाम लग गया। लोगों ने सर्विस रोड से वाहन निकालने शुरू किए तो यहां भी वाहन फंस गए। गुरुद्वारा गुरु का ताल से सिकंदरा तक वाहनों की लंबी कतार से भी लोग परेशान हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed