फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MG Road Footpath Removed for Separate Two-Wheeler Lane

UP: एमजी रोड से हटेंगे बिजली के खंभे...दोपहिया वाहनों के लिए बनेगी एक और लेन, पुलिस ने तैयार किया प्लान

Sat, 13 Sep 2025 09:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Sep 2025 09:38 AM IST
सार

शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले एमजी रोड पर जाम की समस्या को देखते हुए नई योजना तैयार की गई है। पीक ऑवर के लिए यहां दो पहिया वाहनों के लिए अलग लाइन तैयार की जाएगी।  

विज्ञापन
MG Road Footpath Removed for Separate Two-Wheeler Lane
एमजी रोड चौराहे - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

आगरा के एमजी रोड पर ऑटो-ई रिक्शा पर प्रतिबंध लगाए जाने से जाम की समस्या से निजात मिलने लगी है। जल्द ही एक और कवायद की जाएगी। सड़क पर अनावश्यक रूप से लगे बिजली के खंभों को हटाया जाएगा। फुटपाथ को हटाकर दोपहिया वाहनों के लिए एक और लेन बनाई जाएगी। इससे पीक ऑवर्स में दोपहिया और चार पहिया वाहन अलग-अलग निकल सकेंगे।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में नगर निगम, मेट्रो, टोरेंट सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें जाम की समस्या के निदान पर प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद एमजी रोड पर मेट्रो के कार्य को देखते हुए ऑटो और ई-रिक्शाा पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसका असर शुक्रवार को देखने को मिला। 
विज्ञापन


हालांकि, रोक के बावजूद कुछ ऑटो और ई-रिक्शा निकलते नजर आए। इस पर पुलिस ने चालान भी किए। वहीं, एमजी रोड पर अनावश्यक रूप से लगे 20 से अधिक बिजली के खंभों को भी चिह्नित किया गया है। इनको हटाने के लिए टोरेंट से बातचीत की जा रही है। वहीं फुटपाथ को हटाकर सड़क बनाने के लिए मेट्रो के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि फुटपाथ पर सड़क बनने से दोपहिया वाहन चालकों के लिए अलग लेन बन जाएगी। जिस समय वाहनों का दबाव अधिक होगा, उस समय दोपहिया और चार पहिया वाहनों को अलग-अलग लेन से निकालने में समस्या उत्पन्न नहीं होगी। इसके अलावा बिजली के खंभे यातायात संचालन में बाधा बनते हैं। इनको भी हटवाया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed