फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro will build underpass on the highway in front of Gurudwara agra

Agra Metro: गुरुद्वारा के सामने हाईवे पर मेट्रो बनाएगी अंडरपास, खंदौली टोल के लिए बनेगा कट

Fri, 01 Dec 2023 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Dec 2023 10:21 AM IST
सार

मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में निर्णय लिया गया कि आगरा गुरुद्वारा के सामने सिकंदरा हाईवे पर अंडरपास बनेगा। मंडलायुक्त ने बताया कि गुरुद्वारा पर अंडरपास बनाने का प्रस्ताव मेट्रो से मांगा है।
 

विज्ञापन
Metro will build underpass on the highway in front of Gurudwara agra
Agra metro - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा गुरुद्वारा के सामने सिकंदरा हाईवे पर अंडरपास बनेगा। मेट्रो इस अंडरपास का प्रस्ताव बनाएगी। यह निर्णय बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में हुआ। वहीं मंडलायुक्त ने ऋण वितरण की खराब प्रगति, बिना अनुमति रोड कटिंग और उद्योगों की स्थापना के लिए लैंड बैंक रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


बैठक में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के उद्यमी शामिल हुए। ग्लोबल इनवेस्टर समिट में मंडल में 1124 उद्यमियों ने प्रस्ताव दिए थे। जिनमें 441 प्रस्ताव धरातल पर उतरने को तैयार हैं। उद्योगों की स्थापना के लिए यूपीसीडा व आवास एवं विकास प्राधिकरणों को लैंड बैंक की रिपोर्ट मंडलायुक्त के समक्ष प्रस्तुत करनी है। सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र में अवैध कब्जों को लेकर मंडलायुक्त ने अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बोदला बिचपुरी रोड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने मारुति एस्टेट से बिचपुरी रोड तक कच्चा होने की शिकायत की। गंगाजल की लाइन के लिए यहां खुदाई की गई थी। मंडलायुक्त के पूछने पर जल निगम के अधिकारी रोड कटिंग की अनुमति के संबंध में कोई जवाब नहीं दे सके। फतेहाबाद रोड पर मुगल पुलिया पर जाम की समस्या और गुरुद्वारा के सामने यू-टर्न की मांग उद्यमियों ने रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने बताया कि गुरुद्वारा पर अंडरपास बनाने का प्रस्ताव मेट्रो से मांगा है। हाईवे पर मेट्रो का पहला कॉरिडोर गुरुद्वारा के सामने होते हुए सिकंदरा तक प्रस्तावित है। मंडलायुक्त ने एक्सप्रेसवे पर खंदौली टोल के पास चढ़ने उतरने के लिए कट बनाने के लिए सर्वे के निर्देश दिए हैं। गलीचा प्रशिक्षण योजना में खराब प्रगति पर भी मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। फिरोजाबाद में सुभाष चौराहा को व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें -  दो युवकों का अपहरण: ओडिशा पुलिस ने अपहर्ताओं से की पूछताछ, ट्रांजिट रिमांड पर जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed