फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Odisha Police interrogated the kidnappers will go on transit remand

दो युवकों का अपहरण: ओडिशा पुलिस ने अपहर्ताओं से की पूछताछ, ट्रांजिट रिमांड पर जाएंगे

Fri, 01 Dec 2023 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Dec 2023 10:11 AM IST
सार

युवकों का अपहरण करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों को ओडिशा पुलिस के सुपुर्द किया गया है। 
 

विज्ञापन
Odisha Police interrogated the kidnappers will go on transit remand
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के कोरापुट जिले के रहने वाले सुनील और जोगू जानी को टेढ़ी बगिया से अगवा किया गया था। बदमाशों ने पेशेवर अंदाज में चार लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। फिरौती की रकम नहीं देने पर दोनों के टुकड़े पार्सल से भेजने की धमकी दी थी। इस मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिन्हें ओडिशा पुलिस को सौंपा गया है।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि सुनील और जोगू जानी का अपहरण का 27 नवंबर को हुआ था। दोनों को नाऊ की सराय स्थित शिवम सिकरवार के घर में बंधक बनाकर रखा गया था। बचकर भागने के लिए सुनील छत से कूद गया। चोट आने पर उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने जोगू जानी को मुक्त कराया था। अपहरण कर फिरौती मांगने के आरोप में नाऊ की सराय निवासी शिवम सिकरवार, मानवेंद्र सिकरवार उर्फ काका व गढ़ी जीवनराम निवासी विकास चौधरी को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


तीनों आरोपियों को ओडिशा पुलिस के सुपुर्द किया गया है। ओडिशा पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले जा रही है। सुनील का इलाज चल रहा है। तबीयत ठीक होने पर वह अपने घर वापस जाएगा। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि फिरौती का फोन शिवम के मोबाइल से जोगू जानी के भाई निरंजन को किया था। निरंजन घबरा गया था। उसने कोरापुट पुलिस से संपर्क कर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आखिर युवक के साथ हुआ क्या?: सड़क किनारे मिला लहूलुहान, गुप्तांग से बह रहा था खून; पुलिस जांच में होगा खुलासा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed