{"_id":"bd737c3b96aeacf0ca61b01ae1e8c17c","slug":"metro-station-was-set-25-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो के लिए 25 स्टेशन लगभग तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो के लिए 25 स्टेशन लगभग तय
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 04 Jul 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में मेट्रो ट्रेन के प्रस्ताव ने रफ्तार पकड़ ली है। ट्रैफिक सर्वे के बाद भीड़ के दबाव और क्षेत्रवार जरूरत को देखते हुए दो रूट के साथ-साथ इन पर 25 स्टेशन भी फाइनल कर दिए गए हैं। कुछ स्टेशन अंडरग्राउंड भी होंगे।
शुक्रवार को कमिश्नरी में मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर की अध्यक्षता में मेट्रो ट्रेन प्रस्ताव की प्रगति रिपोर्ट पर मंथन किया गया। बैठक में सबसे पहले रेल इंडिया टेक्निकल एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज (राइट्स) के ट्रैफिक को लेकर किए गए सर्वे का प्रजेंटेशन दिया गया। इसमें संजय प्लेस, एमजी रोड, राजामंडी, बिजलीघर, प्रतापपुरा, आगरा कैंट रेलवे स्टेशन, सदर बाजार आदि क्षेत्रों को सम्मलित किया गया। इसी आधार पर मेट्रो स्टेशन और उनके नाम पर मंथन शुरू हुआ। लगभग 27 किमी लंबे दोनों कारीडोर पर 25 स्टेशन तय किए गए हैं। इसमें से कारीडोर-1 (आईएसबीटी से ट्राईडेंट होटल) पर 12 और कॉरीडोर-2 (आगरा कैंट से कालिंदी विहार) पर 13 मेट्रो ट्रेन के स्टेशन होंगे। इसमें से हींग की मंडी और एसएन मेडिकल कॉलेज पर अंडर ग्राउंड स्टेशन होंगे। इसके अलावा यदि पुरातत्व विभाग से अनुमति मिल गई तो होटल ट्राइडेंट से आईएसबीटी तक के रूट को सिकंदरा तक बढ़ाया जा सकता है। इस बीच गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन बढ़ सकते हैं। बैठक में जिलाधिकारी पंकज कुमार, नगर आयुक्त इंद्रविक्रम सिंह, एडीए उपाध्यक्ष मनीषा त्रिघाटिया, सचिव कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव के अलावा रेलवे, वन विभाग, पुरातत्व विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
इनसेट
पहला चरण पूरा
शहर में मेट्रो ट्रेन के प्रस्ताव को लेकर तैयार होने वाली डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) का प्रथम चरण पूरा हो गया है। इसमें शहर में ट्रैफिक के दबाव को लेकर अध्ययन करना था। इसी आधार पर मेट्रो के रूट फाइनल किए गए हैं। इसके बाद राइट्स अब इन दो कारीडोर के अलावा शहर में संभावित रूटों को लेकर अध्ययन करेगा। ताकि अधिकांश क्षेत्रों को मेट्रो से कनेक्ट किया जा सके। इसी के साथ तय रूट और स्टेशनों की भी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
यह होंगे स्टेशन
कॉरीडोर-1 : आईएसबीटी से ट्राइडेंट होटल
. ट्राइडेंट होटल (ताज ईस्ट गेट)
. गेटवे होटल (फतेहाबाद रोड)
. पुरानी मंडी (ताजमहल)
. आगरा फोर्ड
. बिजली घर चौराहा (जामा मस्जिद)
. हींग की मंडी
. एसएन मेडिकल कॉलेज (मेडिकल कॉलेज)
. आगरा कॉलेज
. राजामंडी स्टेशन
. आरबीएस कॉलेज
. खंदारी चौराहा (यूनिवर्सिटी)
. आईएसबीटी
कॉरीडोर-2 : आगरा कैंट से कालिंदी विहार
. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन
. सदर बाजार
. प्रतापपुरा
. कलेक्ट्रेट
. सुभाष पार्क
. सेंट जोंस कॉलेज
. संजय प्लेस
. एमजी रोड (नेहरू नगर की तरफ)
. नेहरू नगर
. सुल्तानगंज की पुलिया
. कमला नगर
. रामबाग
. कालिंदी विहार