{"_id":"6aab05acda257b0bf700312e","slug":"metro-shifted-the-line-without-permission-work-halted-agra-news-c-25-1-agr1070-1161482-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अनुमति बिना शिफ्ट मेट्रो ने लाइन शिफ्ट की, रुकवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अनुमति बिना शिफ्ट मेट्रो ने लाइन शिफ्ट की, रुकवाया काम
विज्ञापन
मेट्रो ने बिना अनुमति लिए जलकल विभाग की 12 इंच की लाइन शिफ्ट करने के लिए की खुदाई।
आगरा। सुल्तानगंज पुलिया के पास मेट्रो निर्माण के दौरान इंजीनियरों ने जलकल विभाग की 12 इंच व्यास की मुख्य पाइपलाइन को हटाने का काम शुरू कर दिया। खुदाई करके पाइपलाइन शिफ्ट करने के लिए जब शटडाउन मांगा, तब जलकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर बिना अनुमति की जा रही शिफ्टिंग को रुकवाया। इस लाइन से कमला नगर, न्यू आगरा, बल्केश्वर क्षेत्र को जलापूर्ति होती है। लाइन टूटने पर लाखों लोग इससे प्रभावित हो सकते थे।
मेट्रो के निर्माण में कालिंदी विहार कॉरिडोर में लगातार अनियमितताएं बरती जा रही हैं। ताजा मामला जलकल की लाइन शिफ्ट करने का है, जिसे जलकल विभाग से अनुमति लिए बिना ही मेट्रो के अधिकारी शिफ्ट करने का काम शुरू कर चुके थे। बुधवार सुबह अबुल उलाह दरगाह के पास यूपी मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने खुदाई कर दी थी। इसकी जानकारी जैसे ही जलकल विभाग को हुई, उन्होंने मौके पर जाकर काम रुकवाया और विभाग से अनुमति मांगने को कहा। अधिशासी अभियंता संघभूषण ने बताया कि जलकल विभाग की 12 इंच की यह मुख्य लाइन है। इसमें खुदाई के दौरान क्षतिग्रस्त होने पर लोगों की परेशानी बढ़ सकती थी। मेट्रो ने पहले भी लाइन शिफ्ट की हैं, लेकिन अनुमति लेकर। इस बार भी उन्हें अनुमति लेनी होगी।