फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro elevated station will be directly connected to the platform of Agra Cantt station

आगरा: ताजनगरी में मेट्रो ट्रेन से सीधे कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर उतर सकेंगे यात्री, यह है योजना

Fri, 15 Apr 2022 03:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Apr 2022 03:24 PM IST
सार

आगरा में मेट्रो के एलीवेटेड स्टेशन को सीधे कैंट रेलवे स्टेशन से जोड़ने की योजना है। इसके लिए दिल्ली की फर्म ने डिजिटल मैपिंग का काम पूरा कर लिया है। इस योजना को पूरा होने में करीब तीन वर्ष तक लग सकते हैं।

विज्ञापन
Metro elevated station will be directly connected to the platform of Agra Cantt station
आगरा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन को मेट्रो के एलीवेटेड स्टेशन से सीधा जोड़ा जाएगा। एलीवेटेड मेट्रो कॉरिडोर कैंट स्टेशन के सामने बनेगा। यात्री मेट्रो ट्रेन से सीधे कैंट स्टेशन के किसी भी प्लेटफॉर्म पर पहुंच सकेंगे। इसके साथ ही आगरा कैंट स्टेशन का एक और प्रवेश द्वार ईदगाह बस स्टैंड (सराय ख्वाजा ओवरब्रिज) के सामने बनाने की योजना है। इसके लिए दिल्ली की फर्म ने डिजिटल मैपिंग का काम पूरा कर लिया है। इस योजना को पूरा होने में करीब तीन वर्ष तक लग सकते हैं।

विज्ञापन

पीपीपी मॉडल के तहत होगा विस्तार 

शहर के सबसे महत्वपूर्ण ए क्लास स्टेशन आगरा कैंट को पीपीपी मॉडल पर विस्तारित करने की योजना पर काम शुरू हो चुका है। आगरा रेल प्रशासन स्टेशन के विस्तारीकरण की योजना 2050 की आबादी के मुताबिक तैयार कर रहा है। इसके लिए स्टेशन के विस्तार के लिए आसपास की इमारतों को हटाकर सर्कुलेटिंग एरिया को बढ़ाना पहला मकसद है। सर्कुलेटिंग एरिया के बड़ा होने के बाद ही स्टेशन पर सुविधाओं का विकास किया जा सकता है। 

विज्ञापन


इसके लिए पहले चरण में रेलवे ने दिल्ली की एक फर्म से स्टेशन की डिजिटल मैपिंग करवाई है। इसमें यह देखा जाएगा कि स्टेशन को कितना विस्तार दिया जा सकता है। स्टेशन की इमारत को बहुमंजिला बनाने का भी प्रस्ताव है। इसमें सभी तरह की सुविधाओं को विकसित किया जाना है। दिल्ली-हावड़ा रूट की गाड़ियां इसी स्टेशन से होकर गुजरती हैं। यात्रियों के फुटफॉल और भविष्य में प्लेटफॉर्म के बढ़ाए जाने को भी विस्तारीकरण में शामिल किया गया है। इन सभी संभावनाओं को तलाश किया जा रहा है। इसके आड़े आने वाली आसपास की इमारतों को भी हटाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ईदगाह बस अड्डे पर खुलेगा नया प्रवेश द्वार

इसमें आगरा कैंट स्टेशन की दूसरी एंट्री को लेकर आ रही दिक्कतों को देखते हुए स्टेशन का एक अन्य प्रवेश द्वार स्टेशन के सामने वाली रेलवे कॉलोनी के रास्ते से जोड़ने का भी विचार है। यह रास्ता सीधा सराय ख्वाजा पुल के नीचे निकलता है, जोकि ईदगाह बस अड्डे से चंद कदम की दूरी पर है। यात्री अटल चौक के अलावा सराय ख्वाजा की ओर से भी सीधे कैंट स्टेशन पहुंच सकेंगे।   

कैंट पर एलीवेटेड होगा मेट्रो का स्टेशन

कालिंदी विहार से आगरा कैंट स्टेशन तक 14 किलोमीटर का एलीवेटेड कॉरिडोर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन तैयार कर रहा है। मेट्रो का स्टेशन भी कैंट स्टेशन के सामने होगा। ऐसे में इसकी सीधी कनेक्टिविटी आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म से कराए जाने की योजना है। 14 किमी के मेट्रो कॉरिडोर में हर एक किमी पर एक स्टेशन है। 2026 तक यह बनकर तैयार होगा। 

कैंट रेलवे स्टेशन का होगा विस्तार : डीआरएम

आगरा कैंट स्टेशन के विस्तारीकरण की योजना तैयार की जा रही है। पहले चरण में दिल्ली की फर्म ने डिजिटल मैपिंग की है। स्टेशन के विकास के साथ ही इसे सीधे मेट्रो स्टेशन से जोड़ने की योजना है। अभी कार्य योजना बन रही है। योजना पूरी होने में तीन साल तक का समय लग सकता है। -आनंद स्वरूप, मंडल रेल प्रबंधक, आगरा रेल मंडल

आगरा कैंट स्टेशन
प्रतिदिन ट्रेनें  -180
प्रतिदिन यात्री- 35 हजार 
टैक्सी, बस व ऑटो- 250

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed