फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro damages water lines; Ganga water going to waste.

Agra News: मेट्रो ने तोड़ी पानी की लाइनें, बर्बाद हो रहा गंगाजल

Mon, 20 Jul 2026 02:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Metro damages water lines; Ganga water going to waste.
आगरा। दीवानी चौराहे से भगवान टॉकीज के बीच पानी की लाइन टूटने के बाद मेट्रो के निर्माण में आईएसबीटी पर भी पानी की लाइन टूट गई। इससे गंगाजल सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। आईएसबीटी के पास हाईवे की सर्विस लेन पर तेज प्रेशर के साथ पानी बह रहा है। शनिवार को यूपीएमआरसी ने दीवानी पर पानी की लाइन तोड़ दी थी, जिसकी मरम्मत रविवार को की गई।
विज्ञापन

यमुनापार के हाथरस रोड पर भी पानी की पाइप लाइन लीक हो गई। इससे तेज प्रेशर के साथ गंगाजल नालियों में बह रहा है। क्षेत्रीय निवासी दिलीप सिंह ने बताया कि नाले में पानी बर्बाद हो रहा है। मछली वाली पुलिया के पास कई दिनों से लीकेज हो रहा है। इस वजह से प्रेशर कम होने से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। जलकल विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन मरम्मत नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

घरों में पहुंच रहा गंदा पानी
कमला नगर की प्रोफेसर कॉलोनी के डी-ब्लाॅक में घरों में गंदा, काला और बदबूदार पानी पहुंच रहा है। क्षेत्रीय निवासी मनीष गुप्ता ने बताया कि सीवर की तरह से नल से काला, बदबूदार पानी आ रहा है। इसमें भयंकर दुर्गंध है। टॉयलेट और सफाई में भी इसका उपयोग नहीं कर सकते। जलकल विभाग में शिकायत दर्ज है, लेकिन महाप्रबंधक कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवानी पर टूटी पाइपलाइन जोड़ी
यूपीएमआरसी ने मेट्रो के निर्माण के दौरान दीवानी के पास पानी की पाइप लाइन तोड़ दी थी। इससे सड़क पर पानी भर गया था। यूपीएमआरसी ने इसकी रविवार को मरम्मत करा दी। हालांकि भगवान टॉकीज के पास पिलर निर्माण के दौरान तोड़ा नाला अभी तक ठीक नहीं किया है। इससे गोपालकुंज, न्यू आगरा, नगला पदी में गंदा पानी भरने की शिकायत दूर नहीं हो पाई है। नगर आयुक्त ने इन कामों के लिए मेट्रो के अधिकारियों को दो दिन का वक्त दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed