{"_id":"6b08a3793e7af1a2f60b3923","slug":"metro-construction-damages-pipeline-water-supply-to-remain-suspended-tomorrow-agra-news-c-25-agr1067-1222793-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मेट्रो ने तोड़ी पाइपलाइन, कल बंद रहेगी जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मेट्रो ने तोड़ी पाइपलाइन, कल बंद रहेगी जलापूर्ति
विज्ञापन
आगरा। मेट्रो कार्य के दौरान जीवनी मंडी पर मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे शनिवार को 50 हजार से अधिक आबादी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। जीवनी मंडी से पोषित छत्ता और ताजगंज जोन में पेयजल संकट रहेगा। हालांकि जलकल विभाग ने रविवार सुबह तक जलापूर्ति बहाल करने का दावा किया है।
जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के कार्य के दौरान बृहस्पतिवार को जीवनी मंडी स्थित वाटरवर्क्स को कच्चे पानी की आपूर्ति करने वाली 1600 एमएम व्यास की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। पाइपलाइन अत्यधिक गहरी है। नुकसान का सही आकलन करने और मरम्मत के लिए लाइन को खाली किया जा रहा है। इसके लिए मेट्रो कॉरपोरेशन ने लाइन को चार से पांच घंटे बंद रखने का अनुरोध किया है।
मेट्रो के अनुरोध पर 28 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक संबंधित पाइपलाइन को बंद रखा जाएगा। चार घंटे के इस शटडाउन के कारण वाटरवर्क्स में शाम की आपूर्ति के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण नहीं हो सकेगा, जिसका सीधा असर छत्ता और ताजगंज जोन में करीब 50 हजार से अधिक आबादी पर पड़ेगा।
विज्ञापन
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते आवश्यकतानुसार पानी का भंडारण कर लें और पेयजल का सदुपयोग करें। आपात स्थिति में पानी के टैंकर मंगाने के लिए विभाग ने कंट्रोल रूम का नंबर 8192095401 जारी किया है।