फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Metro Bridge will be built on Yamuna in Agra

Agra Metro: वाटर वर्क्स से रामबाग के बीच यमुना पर 60 करोड़ की लागत से बनेगा मेट्रो ब्रिज

Mon, 23 Nov 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Nov 2020 12:03 AM IST
सार

  • जवाहरपुल की डाउन स्ट्रीम में होगा निर्माण, 60 करोड़ लागत का अनुमान
  • उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने मेट्रो ब्रिज का एलाइनमेंट फाइनल किया

विज्ञापन
Metro Bridge will be built on Yamuna in Agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में वाटर वर्क्स से रामबाग के बीच यमुना पर मेट्रो ब्रिज बनेगा। इसकी लंबाई 384 मीटर, चौड़ाई 34 मीटर होगी। करीब 60 करोड़ की लागत आएगी। इस ब्रिज पर होकर कालिंदी विहार से आगरा कैंट तक जाने वाले दूसरे कॉरीडोर का निर्माण होगा। 16 किलोमीटर लंबा यह पूरा कॉरीडोर एलिवेटेड बनेगा।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने मेट्रो ब्रिज का एलाइनमेंट फाइनल कर दिया है। वाटर वर्क्स फ्लाईओवर के कारण सुल्तानगंज पुलिया मेट्रो स्टेशन को रामबाग स्टेशन से जोड़ने के लिए मेट्रो ब्रिज पर होकर गुजरेगी। वाटर वर्क्स स्थित जवाहरपुल और मेट्रो पुल के बीच 110 मीटर की दूरी होगी। 
विज्ञापन



भविष्य में सड़क यातायात के लिए बने पुल का चौड़ीकरण करना आसान हो जाएगा। यूपीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि मेट्रो ब्रिज जवाहरपुल की डाउन स्ट्रीम में बनेगा। पहले इसे जवाहरपुल की अप स्ट्रीम में बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन अप स्ट्रीम में संरक्षित स्मारक होने के कारण एलाइनमेंट में बदलाव किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

1963 में बना था जवाहर पुल

रामबाग से वाटर वर्क्स की तरफ आने वाले जवाहरपुल की एक लेन 1963 में बनी थी। इसकी 20 मीटर चौड़ाई है। रामबाग से वॉटर वर्क्स की तरफ जाने वाली पुल की लेन का निर्माण 1993 में हुआ था। ये पूरा पुल बॉक्स गार्डर सिस्टम पर खड़ा है। इन दोनों पुलों के बीच 2017 में तीसरी लेन का निर्माण किया गया है।

दोनों पुल संकरे होने से किया बदलाव

वाटर वर्क्स पर बने दोनों पुलों के बीच में होकर पहले मेट्रो ब्रिज बनाने की योजना थी, लेकिन दोनों पुलों के बीच 20 मीटर चौड़ाई होने से पुल संकरा हो रहा था। इसलिए, इसे रामबाग से वाटर वर्क्स आने वाले पुल से 110 मीटर दूरी पर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed