फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Meteorological Department predicted a drop of 3.5 degrees in maximum temperature in two days

अब सताएगी सर्दी: दो दिन में अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

Wed, 11 Dec 2024 08:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Dec 2024 08:38 AM IST
सार

मौसम ने अचानक से करवट लिया। ताजनगरी आगरा शीतलहर की चपेट में है। सर्दी की शुरुआत ने ही लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लोग दिन में भी टोपी और दस्ताने पहने नजर आ रहे हैं।

 

विज्ञापन
Meteorological Department predicted a drop of 3.5 degrees in maximum temperature in two days
जोर पकड़ती सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ मौसम में सर्दी ने दस्तक दे दी है। दिन में चलने वाली ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी है, जिससे लोग दिन में भी टोपी और दस्ताने पहने नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


 पिछले दो दिनों में शहर का अधिकतम तापमान में 3.5 और न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी सप्ताह में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में मौसम के मिजाज में परिवर्तन नजर आने लगा है। न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट आई है और यह सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे पहुंच गया है।
विज्ञापन


 मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार सुबह के वक्त हल्की धुंध रहेगी। दिन में मौसम साफ रहेगा। अगले सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed