फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Meteorological Department has expressed possibility of rain with strong wind for next three days In Agra

Agra Weather News: तीन दिन तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, तेज हवा, आंधी के साथ बारिश के आसार

Wed, 26 Apr 2023 01:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Apr 2023 01:17 PM IST
सार

Agra Weather News: मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के अनुसार आगरा व आसपास तीन दिन तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। यहां तेज हवा व आंधी के साथ बारिश होने के भी आसार हैं। 

विज्ञापन
Meteorological Department has expressed possibility of rain with strong wind for next three days In Agra
तेज हवा के साथ बारिश के आसार। (सांकेतिक) - फोटो : राम ललित

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने के आसार हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की दस्तक के कारण आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में तेज हवा, आंधी, गरज-चमक संग बारिश हो सकती है। 29 अप्रैल तक आंधी, बारिश से मौसम सुहाना बना रह सकता है।

विज्ञापन


आगरा में मंगलवार की सुबह हल्की ठंड महसूस हुई। न्यूनतम तापमान महज 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। सुबह धूप खिली, पर हवा के कारण पारा ज्यादा नहीं रहा। दिन में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। 

विज्ञापन

केवल सुबह और शाम ही आ रहे पर्यटक 

वहीं मंगलवार की शाम बादलों की लुकाछिपी बनी रही। सप्ताह भर पहले तक लू के थपेड़ों के उलट मौसम सुबह और शाम को सुहाना रहा। मौसम में बदलाव के कारण ताजमहल समेत स्मारकों पर दोपहर में भी पर्यटक नजर आए। जबकि, 40 डिग्री के पार तापमान पहुंचने पर केवल सुबह और शाम ही पर्यटक आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

40 डिग्री के पार जा सकता है पारा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में आगरा व आसपास तेज आंधी, गरज चमक के साथ बादलों के छाए रहने के आसार हैं। इसके अलावा बारिश भी हो सकती है। तीनों दिन दोपहर बाद कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण बारिश और आंधी के आसार बने रहेंगे। हालांकि दिन में पारा फिर से 40 डिग्री के पार जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed