फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mestirous medicine, police raid

संदिंग्ध दवाओं की सूचना पर सहावर पुलिस ने की छापेमारी

Mon, 16 May 2022 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
mestirous medicine, police raid
कासगंज में सत्तार बैंड वाली गली से एक मकान से दवाओं की बरामदगी करती पुलिस । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सहावर पुलिस ने संदिग्ध दवाओं की सूचना पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने कारोबारी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने औषधीय विभाग के अधिकारी को सूचना देकर दवाओं की जांच के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

कारोबारी शिवम वर्मा दवाओं की सप्लाई करने के लिए सहावर जा रहा था। चेकिंग के दौरान उस पर दवाएं मिली। दवाओं के बारे में उससे जानकारी की गई, लेकिन कारोबारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने उसे सहावर थाने ले जाकर पूछताछ की। इसके बाद सहावर सीओ अजीत सिंह के नेतृत्व में कासगंज के सत्तार बैंड गली क्षेत्र में उसके आवास पर छापा मारा गया। पुलिस ने घर की अच्छी तरह से तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को मौके से बड़ी मात्रा में दवाएं मिली, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दवाओं की जानकारी कराने के लिए औषधीय विभाग के अधिकारी को सूचना दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक वे दवाओं का परीक्षण करने के लिए नहीं पहुंच सके थे। छापामार कार्रवाई के दौरान सहावर और कासगंज की पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन

सहावर थाना पुलिस ने संदिग्ध दवाओं की सूचना पर कार्रवाई की जा रही है। औषधीय विभाग के निरीक्षक को दवाओं की जांच के लिए बुलाया गया है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी की दवाएं कैसी हैं। पुलिस दवाओं के संबंध में जानकारी कर रही है- रोहन प्रमोद बोत्रे एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed