फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mercury three degrees below normal due to rain in Agra

मौसम: ताजनगरी में आसमान से नहीं छंटे बादल, बूंदाबादी से बढ़ी सर्दी, दो दिन बारिश के आसार

Sat, 08 Jan 2022 12:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Jan 2022 12:05 AM IST
सार

ताजनगरी में बारिश से सर्दी बढ़ गई है। सर्द हवा शूल सी चुभ रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले  दो दिन तक बादल छाएंगे और बारिश के आसार बने रहेंगे।  

विज्ञापन
mercury three degrees below normal due to rain in Agra
मेहताब बाग से ताजमहल देखते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को भी ताजनगरी के आसमान पर बादलों का डेरा रहा। सुबह हल्की बूंदाबांदी और फुहारें पड़ती रहीं। दिनभर में कुल 1.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में बारिश के आसार बने रहेंगे। गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

 शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री ऊपर 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन बादलों के छाए रहने के कारण दिन में पारा सामान्य से नीचे रहा। सुबह बूंदाबांदी और फुहार के साथ सर्द हवा भी चली, जो शूल की तरह से चुभती रही। सुबह दृश्यता 300 मीटर तक बनी रही। 
विज्ञापन

सामान्य से नीचे रहेगा पारा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में बारिश के आसार बने रहेंगे। दिन में पारा सामान्य से नीचे ही रहेगा। गरज चमक के साथ दिन में एक से दो बार तक बारिश हो सकती है। फतेहपुर सीकरी, अछनेरा की ओर तेज बारिश, जबकि फतेहाबाद, शमसाबाद, खंदौली की ओर बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 जनवरी 2022 को पारा
अधिकतम    - 19.8 डिग्री
न्यूनतम       - 13.9 डिग्री
बारिश        - 1.8 मिमी
दृश्यता         - 300 मीटर

7 जनवरी 2021 को पारा
अधिकतम    - 20.3 डिग्री
न्यूनतम        - 15 डिग्री
बारिश    -       0 मिमी
दृश्यता         -  200 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed